Muzaffarpur Honor killing: हाल ही में बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक दलित युवक से प्यार करने की वजह से एक युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बारे में पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया और कोहराम मच गया, वही पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है और वह लगातार न्याय की मांग कर रहा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉनर किलिंग
बीते कुछ दिन पहले, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ प्यार करने की वजह से एक दलित युवक की हत्या कर दी गई; उसे इतनी बुरी तरह घायल किया गया कि उसकी जान चली गई। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई।, जहां हॉनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, इतना ही नहीं हत्या करने वाले भाई ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि बहन ने दलित युवक से भागकर शादी कर ली थी, जिससे समाज में उनके परिवार को काफी अपमान का सामना करना पड़ा था, जिससे गुस्सा होकर खुद भाई ने बहन की गला दबा कर हत्या कर दी।
दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से सिवाई पट्टी थाना (Siwai Patti Police Station) क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मृतका सुजाता कुमारी घसौंत गांव (Ghasaunt Village) में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ती थी, यहीं उसका अफेयर दलित जाति से आने वाले गौरी शंकर कुमार के साथ शुरु हो गया था, औऱ 18 जनवरी 2026 को दोनो घर से भाग गये थे। जिसके बाद गौरी शंकर और सुजाता समस्तीपुर में अपने दोस्त के घर पर जाकर शादी कर ली।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: हॉनर किलिंग से मॉब लिंचिंग तक, दलित समाज को झकझोर देने वाली 5 घटनाएं
घरवालो ने अपहरण का मामला दर्ज कराया
लड़की के घरवालो ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने गौरी शंकर की खोजबीन की तो पता चला कि वो हरियाणा में रह रहे है और दोनो ने शादी कर ली है, लेकिन 11 फरवरी को पुलिस को दोनो का पता चला और वो दोनो को वापिस बिहार ले आये, जहां युवक पर अपहरण का मामला चला कर जेल भेज दिया और लड़की को जबरन उसकी मौसी के घर भेज दिया गया। लेकिन किसी तरह उसकी माँ उसे समझकर अपने घर ले गयी लेकिन उसके बाद तो जो हुआ वो हैरान करने वाला था।
सुजाता के भाई और अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। वही जब गौरी शंकर ने जेल से बाहर आने के बाद सुजाता से बात करने की कोशिश की थी लेकिन 31 मार्च को उसकी अंतिम बात हुई थी।
लड़की की गला दबाकर हत्या
जिसके बाद से पीड़ित युवक को किसी अनहोनी का डर सताने लगा तो उसने पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन पुलिस की आनाकानी देखकर उसने आत्मदाह की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई। तुरंत जांच की गई तो लड़की गायब मिली, जिसके बाद लड़की के भाई को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद खुलासा हुआ कि उसने और उसके कुछ साथियों ने लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस भी इस खुलासे से हैरान है.. अब पीड़ित पति अपनी पत्नी के लिए न्याय चाहता है, ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस की जांच के बाद कौन कौन सामने आता है।



