Chandra Shekhar Azad news: चंद्रशेखर आज़ाद से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं; एक बार फिर अपनी आवाज़ उठाते हुए चंद्रशेखर ने एक अपील जारी की महान हस्तियों के नाम पर विकास कार्य किए जाने चाहिए, और दिल्ली-देहरादून हाईवे को एक नया नाम दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियो से कई तरह के सवाल भी पूछे और उन्हें अड़े हाथ लिया। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बदलने की अपील
दलितो से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर है, जिन्होंने एक तरफ आगामी विधानसभा चुनावो से पहले अधिकारियों की खटिया खड़ी कर रखी है तो वहीं उन्होंने भी सीएम योगी की नीति को अपनाते हुए दलित वोटर्स को साधने के लिए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर बाबा साहेब आंबेडकर जी के नाम से रखने की माँग की है। ताकि बाबा साहब के सम्मान की उनकी लड़ाई और मजबूत हो, तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आजाद कई अधिकारियों से सवाल जवाब करते नजर आ रहे है।
विकास के मुद्दों पर अधिकारियों की लगाई क्लास
ये वीडियो बिजनौर की दीक्षा मीटिंग का है, जब भीम आर्मी चीफ और नगीन सांसद ने एक सांसद की पावर दिखाते हुए अधिकारियों से विकास कार्य के सुस्त और धीरे गति से आगे बढ़ने को लेकर तीखे सवाल किये। इस दौरान आजाद के सवालों के जवाब देने में अधिकारियों की हालात खस्ता दिखी।
नेता वही जो सत्ता से नहीं, सिस्टम से सवाल करे!
बिजनौर की दीक्षा मीटिंग में@BhimArmyChief ज़ी ने अधिकारियों से ऐसे सवाल किए कि जवाब देना भारी पड़ गया।
जनता की आवाज बनकर खड़ा होना—
यही असली राजनीति है! pic.twitter.com/emgKpf9hyG— Rajan Gautam (@RajanKrGautam) April 6, 2026
सांसद बनने के बाद से ही आजाद हमेशा दलितों औप पिछड़ो के लिए खड़े रहे है, लेकिन उनका ये रूप बताता है कि वो दलितो के साथ साथ आम जनता के भले के लिए भी खड़े है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आजाद ने एक ट्रेलर दिखा दिया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार आती है तो अधिकारियों को नींद से जागना पड़ेगा.. नहीं तो घर बैठना पड़ेगा।



