331 BNS in Hindi: मान लीजिए कि देर रात, या सुबह के वक़्त कोई अचानक और चुपके से आपके घर में ज़बरदस्ती घुस आता है—चाहे छत के रास्ते से या दरवाज़े को तोड़कर का प्रवेश करता है। तो कभी सोचा है कि ऐसे मामले में BNS की कौन की धारा लगती है और ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 329: जानें क्या है आपराधिक और गृह-अतिक्रमण, और इसके कानूनी प्रावधान
धारा 331 क्या कहती है? BNS Section 331 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 331 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 331 यह मुख्य रूप से ऐसे व्यक्ति पर लागू होती है जो रात के समय (सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच) बिना परमिशन के चुपके से किसी घर में प्रवेश करता है या उसे तोड़कर अंदर घुसता है, और चोरी करता है या किसी के साथ मारपीट करता या फिर घर में रह रहे लोगों को चोट पहुँचता है तो यह धारा लागू होती है।
Also Read: BNS Section 328: चोरी के इरादे से जहाज को जानबूझकर किनारे लगाने या नष्ट करने पर मिलेगा दंड
BNS section 331 Important points
- आपको बता दें, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331 जो पुरानी IPC की धारा 457 के समतुल्य है लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे नए नियमो के साथ लागू किया हैं।
BNS section 331 example
मान लीजिए कोई व्यक्ति दिन डालने के बाद किसी के टेंट, मंदिर या ज़मीन में ताला तोड़कर ज़बरदस्ती घुस जाता है और चोरी करता है या फिर उनको चोट पहुचता है। तो आरोपी पाए जाने पर अपराधी के खिलाफ BNS सेक्शन 330 के तहत कार्यवाही की जाती है।
बीएनएस धारा 331 की और सजा
इसके अलावा, BNS की धारा 331 यह तब लागू होती है, जब कोई व्यक्ति चोरी के इरादे से या मारपीट करने के इरादे से किसी के घर में रात को घुस आता है। तो इस सेक्शन के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को crime करने पर अधिकतम 14 साल की कैद और जुर्माना होता है। वही यदि किसी घुसपैठ के दौरान किसी गंभीर चोट पहुंचाई जाती है या जान लेने का प्रयास किया जाता है, तो आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक की कैद हो सकती है।
आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध में जमानत मिलना भी काफी मुश्किल हैं।



