Bhadohi crime news: दलित युवती का दो बार अपहरण, पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Dalit girl kidnapped. Badohi news
Source: Google

Bhadohi crime news: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जहाँ जातिवादी दबंगों के एक समूह ने एक युवा दलित महिला को उसकी शादी से कुछ ही दिन पहले अगवा कर लिया। इस घटना ने पीड़िता के परिवार में गहरे सदमे और दुख का माहौल पैदा कर दिया है। इस बीच, पुलिस इस मामले की सक्रियता से जाँच कर रही है और उस युवती का पता लगाने के प्रयास में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

और पढ़े: Top 5 Dalit News: मुजफ्फरनगर में जातिगत अपमान से आहत युवक ने किया आत्मदाह, फूलो की गाड़ी भरने से किया था इंकार

दलित युवती का दो बार अपहरण – Dalit Woman Abducted Twice

दलित महिलाओं के अत्याचार, यौन शोषण और दुर्व्यवहार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि इस स्थिति पर नज़र रखने वाला कोई है भी या नहीं, क्योंकि हर रोज़ ऐसी अनगिनत रिपोर्टें सामने आती हैं—जिनमें दलित महिलाओं के अपहरण की घटनाएँ शामिल होती हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के भदोही से है जहां जातिवादी दबंगो ने एक दलित युवती को उसकी शादी से ठीक 5 दिन पहले अपहरण कर लिया है।

पीड़िता की 20 अप्रैल को शादी

दरअसल, ये घटना भदोही के सूरियावां पुलिस थाना क्षेत्र (Suriyawan Police Station Area) के अंतर्गत फत्तुपुर गांव (Fattupur Village) का है। पीड़ित परिवार न पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के 6 लोगों ने उनकी बेटी को अगवा किया है, इतना ही नहीं हैरानी की बात तो ये है कि पीड़िता का पहले भी 6 अप्रैल को अपहरण हुआ था, लेकिन उसे 11 अप्रैल को बरामद कर लिया गया था। पीड़िता की 20 अप्रैल को शादी होनी थी इसलिए घरवालों ने लोकलाज के डर से पुलिस को जानकारी नहीं दी थी, लेकिन आरोपी तेजू बिंद, उसके पिता शेषधर, उसकी मां मेवाती बिंद, शिवम बिंद, साहब लाल और रामनाथ बिंद ने 15 अप्रैल को फिर से अगवा कर लिया.. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चल सका तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

और पढ़े: Kerala news: केरल में कांग्रेस पार्षद की बढ़ी मुश्किलें, दलित महिला के साथ यौन शोषण मामले में जमानत खारिज

सर्कल ऑफिसर अशोक त्यागी ने लड़की की खोजबीन के लिए कई टीम बना कर सही सलामत बरामद करने के निर्देश दिये है। जब कि अभी तक लड़की का कोई पता नहीं चला है.. पुलिस दुश्मनी के अलावा प्रेम प्रसंग का एंगल देखते हुए भी जांच कर रही है। अब लड़की की बरामदगी के बाद ही सच सामने आयेगा। इसके अलवा पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 87, 351 और 352 के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (Scheduled Castes and Scheduled Tribes Act) के तहत दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *