Bihar news: हाल ही में बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के दलित छात्रो के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमे कई बड़े फैसलों को पास किया गया है इतना ही नहीं SC/ST छात्रों को अब हॉस्टल के खर्च की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है; अनुदान में भारी वृद्धि हुई है।
और पढ़े: Uttar Pradesh crime: आगरा में दलित युवती का अपहरण, शादी से इंकार करने पर जबरन ले गया घर से युवक
दलित-आदिवासी हॉस्टल ग्रांट हुआ डबल
बिहार की राजनीति से दलितों के हित में एक बड़ी खबर सामने आई हैं, नवनिर्वाचित सीएम सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary Bihar) ने राज्य के दलित छात्रों के लिए एक ऐसा फैसला लिया है। जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है..पिछले 15 दिनो में दो कैबिनेट मीटिंग में 64 प्रस्तावो को मंजूरी देते हुए बिहार सरकार ने एससी-एसटी वर्ग (SC/ST Category) को बड़ा तोहफा दिया, दरअसल सीएम ने हॉस्टल को सीधे दोगुना करने का फैसला किया है। अब दलित छात्रों को हॉस्टल में रहने के लिए 1000 रुपये के बजाय 2000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
और पढ़े: बाबा साहेब के 5 अधूरे सपने जिन्हें पूरा करना चाहते थे अंबेडकर, पर समय ने नहीं दिया साथ
शिक्षा हासिल करने में बहुत सहूलियत मिलेगी
सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के साथ विमर्श के बाद इसे मंजूरी दे दी, इससे दलित और आदिवासी समाज के छात्र, छात्राओं को शिक्षा हासिल करने में बहुत सहूलियत मिलेगी..साथ ही सरकार के इस फैसले से दलित और पिछड़ी जाति के छात्र भी उच्च शिक्षा अच्छे से हासिल कर सकेंगे, एक तरफ जहाँ देश के कई हिस्सों से दलित छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना की खबरें आती रहती हैं। वहीं बिहार सरकार का यह कदम उन्हें सुरक्षा और सम्मान के साथ पढ़ने का हौसला देता है…शिक्षा ही वो हथियार है जो समाज की बेड़ियाँ काट सकता है, क्या आपको लगता है कि अन्य राज्यों को भी बिहार के इस मॉडल को अपनाना चाहिए।



