Bulandshahr crime news: हाल ही में, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक अलग समुदाय के युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। लेकिन, जब उसकी असली पहचान सामने आई, तो उसने उस लड़की को छोड़ दिया।
पहचान छिपाकर दलित किशोरी को फंसाया
अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें दलितों को फंसाया जाता है, या फिर प्रेम के बहाने दलित महिलाओं और किशोरियों का शोषण किया जाता है। या फिर उनके साथ जबरन लव जिहाद किया जाता है। जहां ऐसा नहीं है कि दलितों का शोषण केवल ठाकुर या उंची जाति के लोग ही कर रहे है, बल्कि दूसरे समुदाय के लोग भी दलितों की मासूम बच्चियों को बहकाने और उनके साथ प्यार के नाम पर जमकर लव जिहाद कर रहे है। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर (Bulandshahr) के फोटो नरसेना (Photo Narsena) थाना क्षेत्र का है, जहां 16 साल की नाबालिक दलित बच्ची ने पुलिस थाने में तहरीर दी कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपा कर उसे प्यार के जाल में फंसाया।
आरोपी ने पीड़िता का अपहरण करने की कोशिश की
उसने शादी का झूठा वादा करके पीड़िता का शारीरिक शोषण किया; हालाँकि, जब पीड़िता को उसकी असली पहचान पता चली, तो उसने सामाजिक बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय उससे दूरी बना लेना ही बेहतर समझा। इसके बावजूद, आरोपी आदिल यहीं नहीं रुका; मेहताब नाम के एक साथी के साथ मिलकर उसने पीड़िता का अपहरण करने की कोशिश की। यह घटना सुबह के समय हुई, जब पीड़िता कोचिंग क्लास जाने के लिए अपने घर से निकल रही थी। आरोपी आदिल और उसका दोस्त मेहताब, यूनिसपुर गाँव में नहर के पास वाले रास्ते पर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।
दोनों आरोपियों ने पीड़िता को ज़बरदस्ती एक मोटरसाइकिल पर बिठाया और उसका अपहरण करने की कोशिश की; हालाँकि, जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो वे उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ लोगो ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वो फरार होने में कामयाब रहे। वही मामले की सुचना मिलते ही लड़की के पेरेंट्स भी मौके पर पहुच गए ।
हिंदू संगठन न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया
जिसके बाद स्थनीय थाने जाकर पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लव जिहाद की खबर मिलते ही हिंदू संगठन के लोगो ने पुलिस थाने के बाहर जाकर न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इसके मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक नरसेना के थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि देर शाम तक दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है साथ ही जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाई होगी।



