आजाद हाउस अरेस्ट पीड़ितों से मिलने देवबंद जा रहे चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, 72 घंटे की दी चेतावनी

Chandshekhar, Chandrashekhar House Arrest News,
Source: Google

Chandrashekhar Azad news: चंद्रशेखर आज़ाद को अक्सर विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से बोलते हुए देखा जाता है; उनके इस रवैये के कारण उन्हें अक्सर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है—हाल ही में सहारनपुर में, जहाँ उन्हें नज़रबंद भी रहना पड़ा। लेकिन इन सब पर पलटवार करते हुए चंद्रशेखर आज़ाद ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि वो अब रुकने वालो में से नहीं है।

Also Read: Bombay High Court: डॉ. अंबेडकर ने जब कोर्ट रूम में अंग्रेजों को चटाई धूल, कांप उठा था ब्रिटिश शासन!

चंद्रशेखर आजाद का अपमान और हाउस अरेस्ट

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) को लेकर खबर समाने आई है जिन्हें एक बार फिर से दलितों के लिए न्याय की आवाज उठाने के बदले अपमान और हाउस अरेस्ट झेलना पड़ा। जी हां, अभी हाल ही में जमीन हथियाने को लेकर दलितों और ठाकुरों के बीच हुई झड़प को लेकर आजाद पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए देवबंद (Deoband) जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही आजाद को भारी पुलिस बल तैनात करके जाने से रोक दिया गया था, वहीं आजाद भी अब सरकार की इस दमनकारी नीतियो के खिलाफ हल्ला बोल चुके है।

Also Read: NCRB की रिपोर्ट ने खोली पोल, दलितों के खिलाफ अपराध दर्ज तो हो रहे, पर सजा दिलाने में सरकारी तंत्र फेल।

देवबंद CO और SHO को तुरंत निलंबित किया जाए

उन्होंने बिना डरे पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि असली दोषियों को सजा मिले और पीड़ितो के खिलाफ झुठे केस हटाये जाये, वहीं विवादित जमीनों की निष्पक्ष जांच हेतु उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाये और घायलो को उचित मुआवजा मिले..इसी के साथ दोषी पुलिस कर्मियों सहित देवबंद CO और SHO को तुरंत निलंबित किया जाए.. आजाद ने सरकार को खुली चुनौती दी है कि अगर 72 घंटों के भीतर इन मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो 14 मई को सहारनपुर की धरती पर एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन किया जायेगा।

अब देखना ये होगा कि पुलिस की दादागिरी कब तक चलेगी और क्या आजाद देवबंद पहुंच पायेंगे.. वहीं अगर उन्हें नहीं जाने दिया तो इसका क्या नतीजा होता है..वहीं आजाद ने उन सभी लोगो को अपनी पार्टी जॉइन करने का न्यौता दिया है जो बीजेपी से त्रस्त हो चुके है.. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि 2027 में आसपा की ही सरकार यूपी में आयेगी। ऐसे में नगीना सांसद का बढ़ता क्रेज और उनका ये ऐलान कहीं सच में बीजेपी का समीकरण तो नहीं बिगाड़ देगा.. आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके बतायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *