Top 5 Dalit news: UP से Karnataka तक, दलित समाज से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

Caste Discrimination, Top 5 Dalit news
Source: Google

Top 5 Dalit news: कहते है कि जब कोई किसी से लड़ नहीं पाता तो उसके खिलाफ ऐसे भ्रामक बातें ही फैला दी जाएं जिससे वो बदनाम हो जाएं और लोग उनसे दूर होने लगे। कुछ ऐसा ही हो रहा है आज के दलित प्रतिनिधियों के साथ। जो वैसे तो दलितों के प्रति न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे है, लेकिन बावजूद इसके वो ही बदनाम हो रहे है। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाले घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो बताते है कैसे दलितों के संघर्ष से डरकर उन्हें बदनाम करने की साजिश चल रही है।

भीम आर्मी चीफ की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलायें लोग

1, दलितों से जुड़ा पहला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है जिनकी बढ़ती लोकप्रियता अब जातिवादियों के आँखो के इस कदर चुभने लगी है कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिशों का खेल शुरू जो गया है।  अभी हाल ही में धामपुर में मजार की दीवार गिराने को लेकर आजाद ने सर्कल इंस्पेक्टर और तहसीलदार की जमकर क्लास क्या लगाये की अब आसपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं उनके जनप्रतिनिधि पुलिस वालों को धमकी दे रहे है।

विवेक सेन ने CO को गोली मारने की बात कही

दरअसल एक प्रतिष्ठित चैनल ने दावा किया है कि धामपुर में सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी के प्रतिनिधि विवेक सेन ने CO को गोली मारने की बात कही थी, इसलिए co ने ऐसा एक्शन लिया है, लेकिन अब आसपा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चैनल को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और कानून के शासन में विश्वास करते  है। बिना की साक्ष्यों के इस तरह की खबर फैलाना पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना आचरण बताता है। उन्होंने मांग की है कि बिना सबूत इस तरह की खबरें फैलाने के लिए चैनल को स्पष्टीकरण देना होगा। या तो वो सबूत पेश करें या काफी मांगें।

उन्होंने कहा मीडिया का ऐसा इस्तेमाल केवल उसकी विफलता को दर्शाता है। आसपा की तरफ से साफ चेतावनी जारी हुई है कि अगर चैनल ने माफी नहीं मांगी तो वो कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। जाहिर है कि आसपा का कॉन्फिडेंस बता रहा है कि कौन सही है और कौन गलत । अब देखना ये होगा चैनल की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है। क्या ये आजाद को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश तो नहीं। आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

नौकरी का झांसा देकर युवती का अपहरण

2, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से है। जहां एक दलित युवती को नौकरी का झांसा देकर दुसरे शहर लाया गया, और फिर युवती का दुष्कर्म कर उसके साथ लूटपाट कर पीड़िता को छोड़कर भाग जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक का है, जहां से अपह्रत युवती को पुलिस ने बरामद किया था। पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस को बताया कि वो तितावी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। 19 जून को आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रकाश चौक लाया था।

इस दौरान पीड़िता के पिता भी उसके साथ थे, लेकिन आरोपी ने धोखे से पीड़िता के पिता को कागजो के फोटोस्टेट कराने के लिए भेज दिया और पीड़ित को बहका कर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे यमुनानगर ले गया था।इधर पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। लेकिन देर रात खुद पीड़ित ने प्रकाश चौक से फोन करके जानकारी दी कि आरोपी ने उसे छोड़कर दिया है। उसने पुष्टि की कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके अपने के कुंडल लूटे हुए है।

आरोपी ने पीड़िता को यमुनानगर में  बस में बिठाया था और फरार हो गया। पुलिस ने मिली इस जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है, अब देखना ये होगा कि आरोपी किसी और मासूम को अपना शिकार बनाये उससे पहले क्या पुलिस आरोपी तक पहुंच पाती है।

रोहिणी घावरी ने फिर से आजाद के खिलाफ उगला जहर

3, दलितों से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद की कथित एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी को लेकर है। जैसे जैसे आजाद और आजाद समाज पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है वैसे वैसे उसका बुरा सोचने वालों की बेचैनी भी बढ़ रही है, उसमें सबसे पहला नंबर रोहिणी घावरी का ही आता है। घावरी अब तक आजाद पर जो भी आरोप लगाती थी उसने शब्दों को मर्यादा होती थी लेकिन अब सच सामने आ रहा है। खुद को एक सभ्य सामाजिक महिला कहने वाली सोशल मीडिया पर गाली गलौच पर उतर आयी है।

घावरी ने आजाद के लिए कई अपशब्द कहे

घावरी ने फिर से आजाद के खिलाफ पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सीधा आजाद पर आरोपी लगाया है कि आजाद ने अनगिनत लड़कियों की इज्जत लूटी है, लाखों युवाओ की जिंदगी बर्बाद की है। झोपड़े में रहने वाला अब 100 करोड़ के महल में रह कर अय्याशी कर रहा है। घावरी ने आजाद के लिए कई अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें भड़वों के नेता, दलालों का बाप, कुत्तों का मसीहा बुलाया। घावरी ने आजाद को ये तक सलाह दी कि वो अपनी मां का चूल्हे पर खाना बनाते हुए तस्वीर डाल कर भिखारी की तरह चंदा न मांगे।

रोहिणी ने कहा कि सच तो ये है कि आज तक आजाद के हाथों से किसी भी दलित पिछड़ा का भला नहीं हुआ है और न ही कभी होगा। आजाद के लिए इस तरह के अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से कही न कही घावरी की बेचैनी साफ नजर आ रही है। अब देखना ये होगा कि सपा का हाथ थामने वाली घावरी भारत कब तक आएगी, और शायद तब ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा कि घावरी आजाद के खिलाफ कहां टिकती है। वैसे आजाद के खिलाफ रोहिणी के बयान भी अब सिर्फ चुनावी एजेंडा ही नहीं लगते आपको, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

कर्नाटक में शराब लाइसेंस में दलित को मिला कोटा

4, दलितों से जुड़ा अगला मामला कर्नाटक से है जहां सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज से आने वालें लोगों को आर्थिक मजबूत देने का लिए बड़ा ऐलान किया है। जी हाँ, अब से सरकारी शराब लाइसेंस देने में एससीएसटी समाज के लिए निश्चित कोटा तय किया गया है। सरकार ने ऐलान किया है सीएल-2ए और सीएल-9ए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान SC A को 6 प्रतिशत, SC B को भी 6 प्रतिशत, SC C को 5 प्रतिशत और ST कैटिगरी वाले को 7 प्रतिशत कोटा दिया गया है।

सरकार ने ये फैसला  दलितों को वाणिज्यिक व्यापार में उन्हें जगह दिलाने के लिए लिया गया है। बता दें कि राज्य में कुल ऑनलाइन जारी होने वाले 569 शराब लाइसेंसों में से लगभग 136 लाइसेंस अब से scst वर्ग को आवंटित होंगे। सरकार के इस कदम की काफी सराहना हो रही हैं। हालांकि ये भी चिंता का विषय है कि ये लाभ वाकई में एससीएसटी वर्ग तक पहुंच पाता है या नहीं। कही भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए दलितों का हक।

बुलंदशहर में जातिवादी दबंगो की दादागिरी

5, दलितों से जुड़ा अगला मामला यूपी के बुलंदशहर से है, जहां केवल अपनी जाति का दंभ दिखाने के लिए दबंगो ने दलित परिवार को न केवल जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया, बल्कि जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। ये मामला बुलंदशहर के नरसेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बलरामपुर गांव का है, पीड़ित अंकित कुमार, धर्मेंद्र, और बॉबी कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने उन पर फांवड़े और लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई है, वहीं विरोध करने पर उन्हें जातिगत अपमानित किया गया औऱ जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना से पूरा परिवार काफी डरा हुआ है, उन्हें डर है  आरोपी कांफी दबंग औऱ प्रभावशाली है, ऐसे में उनके परिवार की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिना समय गवायें जांच शुरु कर दी है, पुलिस स्टेशन के अधिकारी राम किशोर गौतम ने बताया कि पीड़ितो की तहरीर पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है, और आरोपियों की तलाश जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *