Chandrashekhar Azad: बीते कुछ दिनों से चंद्रशेखर आज़ाद और उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता के बीच विवाद चल रहा है। आज़ाद धामपुर गए थे और उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ी जा रही एक दीवार को गिराने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया और वहाँ मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलितों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी; हालाँकि, इसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सर्कल ऑफिसर (CO) को गोली मारने की धमकी दी, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
आजाद की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलायें लोग
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) को लेकर एक खबर है जिनकी बढ़ती लोकप्रियता अब जातिवादियों के आँखो के इस कदर चुभने लगी है कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिशों का खेल शुरू जो गया है। अभी हाल ही में धामपुर (Dhampur) में मजार (majaar) की दीवार गिराने को लेकर आजाद ने सर्कल इंस्पेक्टर (CI) और तहसीलदार की जमकर क्लास क्या लगायी की अब आसपा (ASP) पर आरोप लगाए जा रहे हैं उनके जनप्रतिनिधि पुलिस वालों को धमकी दे रहे है।
हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ @TV9Bharatvarsh द्वारा भ्रामक, झूठी और तथ्यहीन खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
चैनल द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि धामपुर में सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी के प्रतिनिधि विवेक सेन ने CO को गोली मारने की बात कही थी। यह दावा… pic.twitter.com/lN801ZqvBp
— Aazad Samaj Party – Uttar Pradesh (@ASP4UP) June 22, 2026
और पढ़े: Top 5 Dalit news: UP से Karnataka तक, दलित समाज से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
विवेक सेन पर आरोप
दरअसल एक प्रतिष्ठित चैनल ने दावा किया है कि धामपुर में सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी के प्रतिनिधि विवेक सेन ने CO को गोली मारने की बात कही थी, इसलिए co ने ऐसा एक्शन लिया है, लेकिन अब आसपा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चैनल को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और कानून के शासन में विश्वास करते है। बिना की साक्ष्यों के इस तरह की खबर फैलाना पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना आचरण बताता है। उन्होंने मांग की है कि बिना सबूत इस तरह की खबरें फैलाने के लिए चैनल को स्पष्टीकरण देना होगा।
चैनल ने माफी नहीं मांगी तो होगी कानूनी कार्यवाही
या तो वो सबूत पेश करें या काफी मांगें। उन्होंने कहा मीडिया का ऐसा इस्तेमाल केवल उसकी विफलता को दर्शाता है। आसपा की तरफ से साफ चेतावनी जारी हुई है कि अगर चैनल ने माफी नहीं मांगी तो वो कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। जाहिर है कि आसपा का कॉन्फिडेंस बता रहा है कि कौन सही है और कौन गलत । अब देखना ये होगा चैनल की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है। क्या ये आजाद को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश तो नहीं।



