Top 5 Dalit news: अब तक केवल सामाजिक बराबरी की लड़ाई लड़ने वाले दलितों को ऐसा लगता है कि जैसे सामाजिक लड़ाई से ही काम नहीं चलने वाला है। क्योंकि आर्थिक आजाद, शिक्षा सभी में जब तक हिस्सेदारी नहीं मिलती, तब तक दलित समाज का मजबूत हिस्सा नहीं बनने वाले है। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितो के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो इस वक्त सोशल मीडिय़ा पर काफी सुर्खियों मे है।
गुजरात में जिग्नेश मेवाणी का बड़ा ऐलान
1, दलितो से जुड़ा पहला मामला गुजरात से है, जहां एक बार फिर से कांग्रेस के वडगाम के विधायक और दलित युवा नेता जिग्नेश मेवाणी ने दलितों के अधिकार के लिए आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऐलान उन्होंने गांधीनगर में ‘महा गुजरात SC-ST महासभा’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया है कि अब तक दलितो का आंदोलन केवल अत्याचार के खिलाफ था, लेकिन अब दलित ज़मीन आवंटन, फंड आवंटन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के खिलाफ भी आवाज बुलंद करेंगे। नौकरियों में उनके साथ जानबूझ सरकार घपलेबाजी करके उन्हें नौकरी से वंचित कर देती है।
जबकि वो स्थान रिक्त रह जाता है, ताकि उंची जाति वालों को वहां भरा जा सकें, मगर अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब हर गांव में , हर जिले में दलितो को अपने हक की आवाज बुलंद करनी होगी, तभी सरकार नींद से जागेगी, और तभी दलितों के साथ अन्याय बंद होगा। मेवाणी की ये हुंकार बताती है कि दलित समाज एक नई सोच की तरफ बड़ रहा है, ऐसे में देखना ये होगा कि दलित वाकई में अपने अधिकारों को लेकर कब तक जागरूक होंगे।
भीम आर्मी चीफ को लेकर एक्स गर्लफ्रेंड का नया खुलासा
2, दलितों से जुड़ी अलगी खबर भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी को लेकर है, जैसे जैसे 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे रेहिणी घावरी भी आजाद पर हमलावर हो रही है। रोहिणी घावरी ने काफी लंबे समय के बाद फिर से आजाद और अपनी वीडियो कॉल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। जिसके साथ एक लंबा पोस्ट करके आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लड़की सफल है तो उसे ऐसे इंसान का साथ नहीं देना चाहिए जो जो संघर्ष कर रहा हो बुरे वक्त में हो ..क्योंकि जैसे ही उसका अच्छा समय आयेगा. सबसे पहले वो तुम्हें ही साइड कर देगा। ऐसे लोग केवल आपका इस्तेमाल करते है।
सक्सेस होने के लिए..लेकिन आपकी जिंदगी हमेशा के लिए खराब हो जाती है। बता दे कि घावरी ने पहले भी कई ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले है जिसके कारण आजाद ट्रोल भी हो चुके है। वहीं वीडियो में घावरी ने गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है, जिसमें वो उनकी कथित बेटा कह कर उन पर तंज कसते हुए कह रही है कि वो भी देखे कि उनका बेटा क्या गुल खिला रहा है, जिसे असल में अमित शाह बचाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि घावरी के तमाम आरोपो के बाद भी न तो आजाद ने और न ही अमित शाह ने कोई प्रतिक्रिया दी है। अब देखना ये होगा कि इस तरह के वीडियोज सामने आने के बाद आजाद के करियर पर क्या असर पड़ता है।
कर्नाटक में दलितो के साथ मंदिर के पुजारी की बर्बरता
3, दलितों से जुड़ा अगला मामला कर्नाटक के गुरमितकल तालुक से है, जहां मंदिर के परिसर में बने आरामगाह में कुछ दलित लोग जाकर क्या बैठे मनुवादी आतंकियों ने आग बबूला होकर दलित लोगो के साथ न केवल गालीगलौच की बल्कि उन्हें बुरी तरह से पीटा भी। ये घटना यादगीर जिले के गुरमितकल तालुक के यामपद गांव की है। अनिल कुमार हनुमंत बेविनाल और उनकी मां बाबम्मा हनुमंत बेविनाल ने पुलिस को तहरीर दी कि वो लोग गांव में अंजनेय मंदिर से सटे विश्राम स्थल में आराम करने के लिए गये थे।
वहां कहीं भी ये नहीं लिखा कि दलित उसमें नहीं जा सकते है.. लेकिन जब वो आराम कर रहे थे, तभी मंदिर के मुख्य पुजारी अनंतप्पा अशप्पा पेड्डी समेत 5 अनेय लोग वहां आ गए और दलित परिवार को जातीसूचक गालियां देने लगे। वहीं बीच बचाव करने आये उनके एक और रिश्तेदार के साथ भी पुजारियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी..पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे है। हैरानी की बात है कि इतनी जागरूकता फैलाने के बाद, सख्त कानून बनाने के बाद भी दलितो के उत्पीड़न में कोई कमी नहीं आ रही है। अब देखना ये होगा कि आरोपियो के खिलाफ क्या कार्यवाई होती है।
बिहार के छपरा में दलित बस्ती में आग
4, दलितो से जुड़ा अगला मामला बिहार के छपरा से है, जहां मामूली कहासुनी होने के बाद जीतिवादी आतंकियों ने पूरी दलित बस्ती को ही आग के हवाले कर दिया। ये घटना छपरा के साढ़ा ढाला उमा नगर मोड़ के दलित बस्ती का है, आग के कारण 4 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गय़े। पीड़ितो ने आरोप लगाया कि दरअसल पिछले कुछ समय से गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है, इसके अलावा अवैध गतिविधियां भी जारी थी, जिसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया था और मुफस्सिल थाने में भी शिकायत दी थी।
लेकिन पुलिस ने कई कार्यवाई नहीं की.. लेकिन बार बार विरोध के कारण दबंगो ने गांव में आग लगा दी। हैरानी की बात है कि एक दलित बस्ती में इतनी बड़ी घटना हो जाती है लेकिन पुलिस प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी..वहीं दलित बस्ती के स्थानीय लोगो ने मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई हो, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये..हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है..लेकिन देखना ये होगी कि दलितों के वाकई में न्याय मिलेगा..या दबंगो के आगे पुलिस भी झुक जायेगी।
हमीरपुर में दलित महिला को घर से निकाल कर घसीटा
5, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से है, जहां एक दलित महिला को उसके ही घर से जबरन बाहर निकाल कर बुरी तरह से पीटने की खबर सामने आई है। ये घटना हमीरपुर के सिकंदरपुरा चरखारी रोड का है। पीड़िता कपूरी अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार को गांव के ही चंदू और उसके भाई ने शराब के नशे में उसके घर में घुस कर गालीगलौच और अभद्रता की थी, जिसके खिलाफ उसके पति रामपाल अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस शिकायत से नाराज होकर दोनो आरोपियों ने फिर से उसके घर में घुर कर हमला कर दिया।
उसके 6 महीने के बच्चें को उसकी गोद से छीन कर नाली में फेंक दिया.. वहीं उसकी बूढ़ी सास के साथ भी मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक राहगीर से पीड़िता की मदद की कोशिष की तो उसे भी लाठी डंडो से पीटा.. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस तेजी से हरकत में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ऐसे में देखना ये होगा कि आखिर कब तक आरोपी को उसके अपराधों की सजा मिलती है।



