Vijaygarh news: नाबालिग दलित युवती से छेड़छाड़, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Dalit Girl Molest
Source: Google

हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में, कुछ ऊंची जाति के गांववालों ने एक घर में ज़बरदस्ती घुसकर दलित किशोरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

Also Read: Lord Buddha Relics: श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़

आज भी दलितों के साथ अत्यचार भेदभाव होता है चाहे फिर दलित महिलाएँ हों या कम उम्र की दलित लड़कियाँ, ये दबंग लोग जब भी उन्हें अकेला पाते हैं, तो अपनी हवस मिटाने के लिए उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। जी हाँ, ऐसा ही विजयगढ़ पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बराकला गांव में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने स्थनीय थाने जाकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

SC/ST एक्ट की तहत मामला दर्ज

वही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं 33, 75(1), 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत और SC/ST एक्ट की धारा धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस ने बताया शिकायत  में 16 वर्षीय दलित युवती द्वारा बताया गया जब वो अपने घर पर अकेली थी। तभी हिमांशु पुत्र रिंकू अचानक से उसके घर पर एक युवक घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

Also Read: जब अहंकारी सेठ के घमंड को तोड़ने के लिए बुद्ध ने गोबर से भरे पात्र में मांगी उससे मेवे की खीर.. कैसे तोड़ा बुद्ध ने सेठ का घमंड

दलित किशोरी के साथ अश्लील हरकतें

वही जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से भाग गया। हालाँकि दलित किशोरी ने बताया कि वो इससे पहले भी आरोपी युवक की माँ से इस मामले में शिकायत कर चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आते जाते उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जिसके बाद इन सभी घटनाओं से परेशान होकर नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलवा आरोपी हिमांशु पुत्र रिंकू के खिलाफ मुकदमा संख्या 61/2026 दर्ज किया है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *