Amroha Murder Case: हाल ही में, उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शिक्षक ने एक दलित महिला की नौकरी हड़पने के प्रयास में उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा, आरोपी शिक्षक ने महिला के शव को अपने ही घर के अंदर दफना दिया।
लालची शिक्षक ने की दलित महिला की हत्या
दलितों से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिनमें उन्हें नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उनसे पैसे ठग लिए जाते हैं; लेकिन असल में उन्हें कभी नौकरी नहीं दी जाती। इसके अलावा, जब वे इस धोखे के खिलाफ विरोध करते हैं, तो उन पर शारीरिक हमला किया जाता है या उनकी हत्या तक कर दी जाती है। ऐसा ही एक खबर यूपी (UP) के अमरोहा (Amroha) से है।
जहां एक दलित महिला की नौकरी को हथियाने और उसके पैसे को खर्च करने के इरादे से एक सहायक अध्यापक द्वारा दलित महिला की हत्या कर उसे अपने घर में दफनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, ये घटना अमरोहा के डिडोली थाना क्षेत्र का है, जहां शाहबाज नाम के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए दलित महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को बेबुनियाद करार दिया
शाहबाज ने एक सहायक अध्यपक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पहचान की एक दलित महिला जो पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के मुनस्यारी ब्लॉक (Munsyari Block) में कार्यरत थी.. सहायक अध्यापक की नजर महिला के पैसो पर थी, वो अक्सर उससे पैसे लिया करता था, लेकिन जब महिला के पैसे खत्म हो गए तो उसने अध्यापक से पैसे की मांग की थी, लेकिन अध्यापक ने पैसे देने के बजाये अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और उसे घर में ही दफना दिया। लेकिन पुलिस ने इस मामले को बेबुनियाद करार दिया।
CM से पत्र लिख कर न्याय की मांग
जिससे शिकायतकर्ता ने सीएम को पत्र लिख कर न्याय की मांग की है..अब देखना ये होगा कि आखिर इन आरोपो में कितनी सच्चाई है, साथ ही महिला काफी दिनों के क्यों लापता है.. जब तक पुलिस खुद इस मामले की जांच शुरु नहीं करती तब तक कुछ भी साफ नहीं होगा..लेकिन हैरानी की बात है कि एक भ्रष्टाचार होता है, महिला गायब होती है लेकिन पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती।



