MP news:  सागर में दबंगों की छेड़खानी से त्रस्त छात्रा ने खुद को जलाया, शिकायत करने पहुंचे पिता को भी लहूलुहान किया

Madhya Pradesh, Dalit girl attempt Suicide
Source: Google

MP news: हाल ही में मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें उत्पीड़न से तंग आकर एक युवा दलित महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। इतना ही नहीं पीड़िता के पिता से शिकायत करी तो दबंगों ने लड़की के पिता को भी लहुलुहान कर दिया।

और पढ़े: Uttar Pradesh crime: धर्म के बदले धन सिद्धार्थनगर में दलित परिवारों को बरगलाने की कोशिश, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

दलित किशोरी ने खुद को लगाई आग

दलित महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार, शारीरिक हमले और उत्पीड़न लगातार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं; ऐसा कोई एक भी दिन नहीं बीतता, जब दलित महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन हिंसा की घटनाएँ सामने न आती हों। ऐसी ही एक खबर मध्य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) से है। जहां लगातार हो रही छेड़छाड़ से तंग आकर 14 साल की नाबालिग दलित किशोरी (Minor Dalit teenage girl) ने खुद को आग लगा ली। दरअसल, ये सनसनीखेज घटना  सागर जिले  के मालथौन (खुरई) थाना क्षेत्र (Malthone (Khurai) Police Station Area) की है.. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मालथौन के सरकारी स्कूल में  9वीं कक्षा की छात्रा है।

वो बस से स्कूल आना जाना करती थी लेकिन पिछले 3 महीनो से पास के गांव का एक लड़का  कपिल लोधी उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था, वो जबरन पीड़िता पर बात करने का दवाब बना रहा था, जिसे लेकर पीड़िता के पिता ने मालथौन थाने में शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन उस शिकायत से नाराज होकर कपिल लोधी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर के बाहर ही उसके पिता को बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया.. जिससे घबराई पीड़िता ने घर में रखा डीजल खुद पर छिड़क कर आग लगा ली.. जिससे अफरा तफरी मच गई।

और पढ़े: Bihar news: राजस्व मामलों में बड़ा एक्शन, SC-ST और सेना के जवानों के केसों का होगा त्वरित समाधान

आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता को गंभीर हालात में  सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (Bundelkhand Medical College) में भर्ती कराया गया है, पुलिस के मुताबिक पीड़िता की गर्दन, छाती का दाहिना हिस्सा और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस चुके है, उसका इलाज जारी है साथ ही  मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, साथ ही चारों आरोपियो की तलाश जारी है, हालांकि अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। देखना ये होगा कि पुलिस कब तक पीड़िता को न्याय दिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *