Ayodhya news: गुंडा टैक्स न देने पर दलित युवक से छीनी बाइक, एसएसपी के कड़े रुख के बाद केस दर्ज

Ayodhya News, Caste Discrimination with Dalit
Source: Google

Ayodhya news: हाल ही में, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ दबंगों ने पहले एक दलित युवक की मोटरसाइकिल छीन ली; फिर, जब उसने उसे वापस लौटाने की मांग की, तो उन्होंने जातिसूचक गालियां देकर उसे अपमानित किया। इसके अलावा, उन्होंने “गुंडा टैक्स” लगाकर उससे पैसों की भी मांग की।

Also Read: Top 5 Dalit news: आने वाले 10 साल में भीम आर्मी चीफ होंगे पीएम, आजाद समाज पार्टी को किसी गंठबंधन की जरूरत नहीं

दलित दम्पति से छिनी बाइक

उत्तर प्रदेश में दबंगों द्वारा मचाया गया आतंक अब इस हद तक बढ़ गया है कि उन्होंने दलितों का सामान तक छीनना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आयोध्या (Ayodhya) से है, जहां पहले तो एक दलित युवक की बाइक छीन ली लेकिन जब उसने बाइक वापिस करने की अपील की तो उस पर गुंडा टैक्स लगा कर पैसे की मांग की गई। दरअसल, ये घटना आयोध्या के बीकानेर कोतवाली क्षेत्र (Bikaner Kotwali Area) के खजूरी गांव (Khajuri Village) का है, शिकायतकर्ता सुल्तानपुर जनपद (Sultanpur District) के वैजापुर शिवगढ़ (Vaijapur Shivgarh) का रहने वाला है, पीड़ित युवक ने एसएसपी (SSP) को अर्जी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रिंकू कुमारी के पति यानि अपने दामाद रोहित को बजाज पल्सर बाइक शादी के उपहार के रूप में दी थी।

Also Read: BNS Section 349: नकली प्रॉपर्टी मार्क वाले सामान को बेचना अब पड़ेगा भारी, जानिए क्या कहता है नया कानून

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

लेकिन 30 मार्च को उनके बेटी दामाद बीकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए हुए थे, तभी कुछ दबंगो ने उन दोनो को जातिसूचक गालियां देनी शुरु कर दी औऱ जब पीड़ित दम्पति ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट भी की, लेकिन जब पुलिस आई तो दबंगो ने कहा कि बाइक की बकाया राशि बाकी है इसलिए जब्त किया गया था। जबकि 9 अप्रैल को सारा बकाया भी दे दिया गया, कंपनी ने एनओसी दे दी, मगर बाइक तब भी नहीं दी गई।

बाइक जब्त करने वाले रोमेश पटेल के पास है औऱ वो अब लौटाने के लिए गुंडा टैक्स की मांग कर रहा है। पीड़ित ने बीकापुर कोतवाली में अपनी बाइक बरामद करने की गुहार लगाते हुए एक लिखित आवेदन दिया था; हालाँकि, पुलिस ने शुरू में रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। मगर अब एसएसपी (SSP) के आदेश के बाद इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है और अभी तक पीड़ित की बाइक उसे नहीं मिली है.. देखना ये होगा कि क्या पीड़ित को उसकी बाइक मिलेगी भी या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *