Pudukkottai news: तमिलनाडु के पुदुकोट्टई दलित युवक का शव मिला, खद्दानों में तैर रही थी लाश

Pudukkottai latest news, Dalit youth death
Source: Google

Pudukkottai latest news: तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में हाल ही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक दलित युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है; शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि दलित युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी।

और पढ़े: Hardoi crime news: स्कूल की दबंगई, ₹1200 की नोटबुक को लेकर दलित अभिभावक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

दलित युवक की हत्या

दलितों से जुड़ा अगला मामला तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पुदुकोट्टई (Pudukkottai) से है, जहां एक दलित युवक को एक स्वर्ण जाति से प्यार करने के बदले इसका प्रताड़ित किया गया कि उसने खुद की जान ले ली.. ये घटना पुदुकोट्टई जिले की कुलाथुर तहसील (Kulathur Tehsil) के नाडुपट्टी (Nadupatti) की है, मृतक आर. हरिहरन का एक गांव के ही एक सवर्ण जाति की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था जिसके कारण दोनो शादी करने के लिए लगभग पांच महीने पहले घर से भाग भी गए थे

और पढ़े: Top 5 Dalit news: भीम आर्मी चीफ की दलित समाज को बड़ी सलाह लड़ना है तो, अपमान आरोप और नुकसान के लिए रहे तैयार

प्रेमिका का फोन आने के बाद से गायब युवक

लेकिन कीरानूर पुलिस स्टेशन (Kiranur Police Station) ने उन्हें खोजा और काउंसलिंग के बाद जातिगत मतभेदों के कारण दोनो अलग अलग रहने लगे थे.. साथ ही युवकी दलित युवक को इग्नोर कर रही थी, जिससे तंग आकर पीड़ित युवक ने आत्महत्या कर ली। वही पीड़ित परिवार ने बताया कि 21 अप्रैल को हरिहरण की प्रेमिका का फोन आया था और हरिहरण तुंरत चला गया था, जिसके बाद से वो लापता था और उसका फ़ोन भी बंद आ रहा था। जिसके बाद परेशान पेरेंट्स ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वो उसे खोजने में नाकाम रहे।

मगर 23 अप्रैल को, मवेशी चरा रहे स्थानीय लोगों ने पुदुकोट्टई की खदान में हरिहरण के शव को तैरते हुए देखा.. जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। वही मृतक की पहचान 21 वर्षीय हरिहरण के रूप में हुयी थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि युवती औऱ उसके परिवार वालो ने हरिहरण पर आत्महत्या का दवाब बनाया है। इतना ही नहीं मृतक के पिता ने  पी. राजकुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, वेल्लानूर पुलिस ने शुरू में 24 अप्रैल को BNS की धारा 194 के तहत एक मामला दर्ज किया, जो संदिग्ध मौतों से संबंधित है। वही शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और 27 अप्रैल को उसे परिवार को सौंप दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.. जांच के बाद ही साफ होगा कि ये आत्महत्या थी या हत्या.., और आत्महत्या के पीछे किसका हाथ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *