Uttar Pradesh crime: आगरा में दलित युवती का अपहरण, शादी से इंकार करने पर जबरन ले गया घर से युवक

Uttar Pradesh Crime, Dalit girl kidnapped
Source: Google

Uttar Pradesh crime: हाल ही में आगरा में एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक आशिक ने एक दलित महिला को उसके घर से अगवा कर लिया, उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, उस पर जातिसूचक गालियां बरसाईं, उसे धमकाया और फिर मौके से फरार होने से पहले उसे उसके घर के बाहर ही छोड़ दिया।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: जूनागढ़ में जातिगत भेदभाव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में दलितों का अपमान, जारी किया तुगलकी फरमान

शादी से मना करने पर दलित युवती को घर से किया अगवा

सरकार दलित महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनगिनत कानून बनाती और लागू करती है; फिर भी, इसके बावजूद उनके विरुद्ध होने वाले अत्याचारों में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिखते—जिनमें बलात्कार और शारीरिक हमले से लेकर अपमान और घर से बेदखल किया जाना तक शामिल है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से है, यूपी में ऐसा लगता है कि जातिवादी आतंकी दलित महिलाओ को अपनी जागिर समझते है..दलितो के साथ बढ़ती उत्पीड़न के बीच फिर से एक हिला देने वाली खबर आगरा के गौतम नगर के एत्मादुद्दोला से सामने आई है, जहां दलित युवती ने एक युवक से शादी से क्या इंकार कर दिया.. दबंग उसे उसके घर से घसीटते हुए ले गया। इस पूरी घटना का एख वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी परवेज जबरन युवती को करीब रात के 8 बजे घर से उठा ले जा रहा है.

और पढ़े: Jharkhand news: गढ़वा के सरकारी स्कूल में दलित मासूम से साफ करवाया शौचालय, वीडियो वायरल

अश्लील हरकत कर धमकी देकर युवक फरार

जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई.. परिवार वालो ने बताया कि परवेज पिछले एक साल से युवती पर शादी का दवाब बना रहा था, और बुधवार की दोपहर को वो अपने परिवार के साथ युवती के घर रिश्ते की बात करने भी आया था, लेकिन पीड़ित परिवार ने साफ इंकार कर दिया.. जिससे नाराज होकर आरोप रात के करीब 8 बजे युवती को घर से उठा ले गया.. घर वाले बुरी तरह से घबरा गए थे, लेकिन करीब 3 घंटे बाद आरोपी युवती को कुबेरपुर के पास छोड़ कर फरार हो गया।

युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे अगवा किया, उसके साथ अश्लील हरकतें भी की.. और धमकी दे कर उसे कुबेरपुर में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच करते हुए आरोपी की मां और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनो को जेल भेज दिया गया है और आगो की कार्यवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *