MP news: सिहोर में जातिवादियों पर गरजे दामोदर यादव घोड़े पर बैठने नहीं देते, उन्हें गधो पर बिठायेंगे

Khargone news, Caste discrimination with Dalit Couple
Source: Google

MP news: हाल के दिनों में मध्य प्रदेश से दलित उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं, जो चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। इन मामलों को देखते हुए, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेशनल कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए एक सनसनीखेज बयान जारी किया है।

और पढ़े: Bihar news: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला एससी-एसटी छात्रों का हॉस्टल ग्रांट हुआ दोगुना, सम्राट कैबिनेट की बड़ी सौगात।

दामोदर यादव ने बेहद सनसनीखेज बयान

आज भी दलितों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब दलितों पर अत्याचार की खबरें सामने न आती हों। इनमें देश का एक राज्य मध्य प्रदेश दलित उत्पीड़न का गढ़ बन गया है। वही हाल ही में मध्य प्रदेश के सिहोर से खबर सामने आयी है, जहां दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और उनके उत्पीड़न को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने बेहद सनसनीखेज बयान दिया है… उन्होंने सीधे तौर पर उन लोगो को चुनौती दी जो दलितों को घोड़े पर बैठते हुए नहीं देखना चाहते।

दलितों के घोड़े पर बैठने से परेशानी

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि 2028 में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आसपा (ASP) ही आयेगी.. और तब जिन लोगो को दलितों के घोड़े पर बैठने से परेशानी है उन्हें खुद दलित समाज गधे पर बिठायेगा। उन्होंने कुछ हिंदूवादी संतो पर भी तंज कसते हुए कहा कि वो दलितो की बढ़ती लोकप्रियता से इतने डर गए गये है कि राष्ट्रपति को चिटठी लिख दलितो को रोकने के लिए कह रहे है लेकिन सच तो ये है कि जिन दलितों को सदियो तक गुलाम बनाया गया है अब वहीं इस देश के मालिक बनेंगे और शासन भी करेंगे।

और पढ़े: Uttar Pradesh crime: आगरा में दलित युवती का अपहरण, शादी से इंकार करने पर जबरन ले गया घर से युवक

दलित कमजोर नहीं बल्कि मजबूत ताकत

बता दें कि सिहोर (Sehore) के बरखेड़ा कुर्मी गांव (Barkhera Kurmi Village) में बाबा साहेब (Baba Saheb) के सम्मान में सम्मेलन किया गया था जहां दामोदर यादव (Damodar Yadav) ने अपने कड़े अंदाज में बता दिया कि अब दलित कमजोर नहीं बल्कि एक मजबूत ताकत है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 50% ओबीसी आबादी है व 35% से अधिक एससी-एसटी (SC/ST) है।

इसलिए इस बार केवल आसपा (ASP) का ही बोलबाला होगा.. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) को वो करारा जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि आसपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर आपको क्या लगता है क्या दामोदर यादव के दावों से कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *