जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दलित इंफ्लुएंसर के पिता पर हमला, SC/ST एक्ट की मांग तेज

CJP Protest, Delhi Crime news
Source: Google

Delhi crime: हाल ही में, देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। जहाँ हालिया बनी कॉकरोच पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान, मनुवादी ताकतों की वजह से एक समर्थक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। तब से CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके इंसाफ की मांग कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस पर सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है, जबकि घटना में 15 लोग शामिल थे।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: दलित समाज की 5 बड़ी खबरें न्याय, राजनीति और उपलब्धियों की पूरी रिपोर्ट

दलित परिवार पर हमले को लेकर दिल्ली में विरोध

दिल्ली के हर कोने से हर दिन किसी न किसी क्राइम की खबर आती रहती है। कभी किसी महिला के साथ एक्सीडेंट होता है, तो कभी किसी दलित पर बेवजह हमला होता है। ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से है। जहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट के पेपर के लीक होने को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में दलित इंफ्लूएंसर निशु आजाद के पिता पर हुआ सरिया से जानलेना हमला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन है।

इस प्रोटेस्ट को लीड कर रहे दलित जाति से आने वाले अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में एससी एसटी एक्ट (SC -ST ACT) के तहत मामला दर्ज करने का मांग की है।

और पढ़े: रविदासिया समाज का ऐतिहासिक पल मिला चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बढ़ा संत रविदास जी का मान

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

उन्होंने पुलिस की कार्यवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमले में 15 लोग शामिल थे लेकिन पुलिस ने केवल एक शख्स को गिरफ्तार करके पल्ला झाड़ने की अच्छी कोशिश की है। बता दें कि 14 साल की निशु आजाद भीम आर्मी की एक सदस्य है जो सोशल मीडिया पर दलितो से जुड़े मुद्दे को उठाती रहती है.. जिसके कारण उसके कई दुश्मन भी बन गए। इसी दौरान जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कुछ जातिवादि दबंगो ने उसे घेर लिया था, लेकिन उसे पिता बीच बचाव करने आ गए, जिससे आरोपियो ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया।

पीड़ित पिता ने बताई आपबीती

घटना के करीब 24 घंटे में निशु के पिता ने खुद आपबीती बताई थी। प्रवक्ता सौरभ दास ने भी मीडिया के सामने खुलासा किया कि केवल आंदोलन को कमजोर करने के लिए इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रही है.. और जब सबूत और गवाह सब कुछ सामने है फिर भी गिरफ्तारी में ये लचरता आखिर किसकी शय पर.. वहीं क्या इस मामले में एससी एसटी एक्ट लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *