UP Politics: चंद्रशेखर मेरे भाई हैं, साथ नहीं छोड़ूंगा… भीम आर्मी चीफ ने 2027 चुनाव को लेकर तोड़ा सस्पेंस

Chandrasekhar news
Source: Google

UP Politics:  बीते कुछ दिन पहले भीम आर्मी के अध्यक्ष विनय रतन सिंह से जुड़ी खबरें सामने आईं; सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे थे और यह खबर आई कि अध्यक्ष विनय रतन ने चंद्रशेखर पर आरोप लगाए हैं। लेकिन आप इन सब पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए साफ़ कर दिया है कि चाहे कोई कितनी भी फूट डालने की कोशिश करे वो चद्रशेखर का साथ नहीं छोड़ेगे।

और पढ़े: UP News: हमीरपुर में जमीन विवाद और मारपीट के मामले में 25 साल बाद आया कोर्ट का फैसला।

भीम आर्मी के अध्यक्ष ने विपक्षियों का सपना तोड़ा

जब से चंद्रशेखर यूपी में होने वाले चुनावों को लेकर सक्रिय हुए हैं, वे मनुवादियों की आँखों में खटकने लगे हैं; साथ ही, ये जातिवादी तत्व अब पार्टी के भीतर फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। वही अब  भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी में फूट डालने की कोशिश करने वाले के खिलाफ करारा जवाब है, और ये जवाब दिया है भीम आर्मी के अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने.. जिन्हें लेकर लगातार अटकले उठ रही ही थी वो 2027 के चुनाव में खड़ा होना चाहते है।

लेकिन चंद्रशेखर आजाद उनकी अवहेलना कर रहे है, इसलिए विनय रतन काफी नाराज है, वो आजाद का साथ छोड़ सकते है औऱ न जाने क्या क्या अफवाहे उठ रही थी, लेकिन अब विनय रतन ने खुद मीडिया के सामने आकर ऐलान किया कि जनता को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए, आजाद की बढ़ती लोकप्रियता प्रतिद्वंदियों से बर्दाश्त नहीं हो रही है।

और पढ़े: भारत के 7 प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर, बुद्ध की ज्ञान भूमि से नवयान के पुनरुत्थान तक की पावन यात्रा

विनय रतन ने साफ़ किया वो चुनाव नहीं लड़ेंगे

उन्होंने ऐलान किया है वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और अपने संगठन और आजाद समाज पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और उसका नेत्रत्व करेंगे.. आजाद उनके भाई है और वो अपने भाई का साथ कभी नहीं छोड़ेगे। विनय रतन का मीडिया के सामने इस तरह का बयान साफ बता रहे है कि आजाद को बदनाम करने वालों को तीखी मिर्ची लगने वाली है.. अब देखना ये होगा कि भीम आर्मी चीफ को बदनाम करने के लिए, आसपा को तोड़ने के लिए अब कौन सी नई चाल चलते है उनके दुश्मन.. लेकिन आसपा की एकता बताती है कि इस बार आसपा सब पर भारी पड़ने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *