यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बहुजन विचार अभियान, दलित वोट साधने की कोशिश

Dalits Voters, Andhra Pradesh news
Source: Google

UP news: हाल ही में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर कांग्रेस पार्टी दलित कार्ड खेलती हुई नजर आ रही है और दलितों को तरह-तरह के वादे करके लुभा रही है ताकि वह यूपी में आने वाले चुनावों में अपनी मजबूत पकड़ बना सके। ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस की यह मेहनत रंग लाएगी या नहीं।

और पढ़े: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दलित इंफ्लुएंसर के पिता पर हमला, SC/ST एक्ट की मांग तेज

दलितो वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस की नई चाल

अगले साल यूपी समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी काफी एक्टिव हो गई है और बड़े जोश के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है। वही यूपी विधानसभा चुनावों (UP Assembly Elections) में दलित वोटर्स (Dalit Voters) को लुभाने के लिए शुरु की गई बहुजन विचार अभियान को लेकर है। 2027 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस भी दलितों और पिछड़ो को लुभाने की जुगत में लग गई है।

इतना ही राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज (Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj) की जयंती मनाने के बहाने, कांग्रेस के जितनी आबादी, उतना हक नारे को भी दोहरा कर बहुजन समाज का ध्यान अपनी ओर करने की कोशिश की है।

और पढ़े: Medical Negligence: लापरवाही से मौत पर डॉक्टरों को विशेष राहत, जानें क्या हैं नए नियम

बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस (Congress) ने कहा जनसंख्या के अनुपात के अनुसार ही सभी जातियों के प्रतिनीधित्व की मांग होनी चाहिए, तभी बहुजन और वंचित समुदाय को न्याय, शिक्षा और भागीदारी मिलेगी। वहीं राज्य स्तरीय पार्टी अध्यक्ष अजय राय (State level party president Ajay Rai) ने लगे हाथो को बीजेपी (BJP) को भी घेर लिया, एक तरफ उन्होंने बीजेपी पर जाति जनगणना, आरक्षण और आर्थिक शक्ति का कथित तौर पर केंद्रीकरण करने का आरोप लगाया तो वहीं राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर होने वाले विवाद पर भी बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) को घेरा। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे का 2027 के विधानसभा चुनावों पर राजनीतिक असर पड़ेगा।

क्या कांग्रेस का दलित कार्ड काम करेगा?

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में बीजेपी (BJP) का दलित कार्ड काफी काम कर गया था, ऐसे में देखना ये होगा कि क्या यूपी में कांग्रेस का दलित कार्ड काम करेगा.. क्योंकि बहुजन समाज अब केवल जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनना चाहता है.. क्या इस जागरूकता की कसौटी पर खरा उतर पायेगी कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *