Anil Mishra controversy: एक बार फिर, विवादित वकील अनिल मिश्रा को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। वकील आशुतोष दुबे ने मनुवादी मानसिकता रखने वाले अनिल मिश्रा को निशाने पर लिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे वो अनिल मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कह रहे है कि उन्होंने युवाओ को भड़काने का काम किया है।
Also Read: क्या था वो मामला? जब बाबा साहब ने अमीरों के हक में लड़ी कानूनी जंग – Ambedkar Historic Case
विवादित वकील अनिल मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें
मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर कोर्ट (Gwalior Court) के विवादित वकील अनिल मिश्रा को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसने भले ही बाबा साहब अंबेडकर के बारे में अपशब्द कह कर प्रसिद्धि तो पा ली थी, लेकिन अब अनिल मिश्रा की बनावटी हिंदूवादी नीतियां सबके सामने उजागर हो गई है। खासकर वकील आशुतोष दूबे (Ashutosh) ने अनिल मिश्रा (Anil Mishra) के गंदे इरादों की पोल पट्टी खोलते हुए कहा कि वो दलितों और पिछड़ो को भारत के लिए खतरा कहते है।
अनिल मिश्रा के विरोध में उतरे ब्राह्मण समाज के युवा, समाज को बांटने का आरोप लगाया
Adv. आशुतोष दुबे ने बयान जारी किया @Adv_Anil_Mishra pic.twitter.com/K5r7LuKMOg
— Voice of Bahujans (@VoiceOfBahujans) May 17, 2026
अनिल मिश्रा जाति के नाम पर वो युवाओ को भड़का रहे
एससी एसटी एक्ट कानून को खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है..लेकिन अनिल मिश्रा ये बताये कि जाति के नाम पर वो युवाओ को सड़को पर उतरने के लिए भड़का रहे है मगर कभी वो अपने बेटे को इस आंदोलन में क्यों नहीं लाते.. वो युवाओं के जीवन से खेल कर केवल फेमस होना चाहते है, लेकिन वहीं अपने बेटे को भी ले कर आये.. तब तो सबको यकीन होगा कि वो सच्चे ब्राह्मण है, और हिंदू धर्म की रक्षा करने चाहते है।
वकील ने अनिल मिश्रा पर निशाना साधा
वहीं एक और वकील ने अनिल मिश्रा पर निशाना साधा कि.. वो कहते है कि ग्वालियर कोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति उन्होंने नहीं लगने दी.. अगर उनमें हिम्मत है तो वो एक ट्रक रोक कर दिखा दें.. मूर्ति लगने से रोकने की बात तो दूर है। अनिल मिश्रा केवल हर काम का क्रेडिट लेना चाहते है.. लेकिन ऐसा लगता है कि बाबा साहब के खिलाफ बोलना और दलितों और पिछड़ो के खिलाफ बयानबाजी का असर खत्म हो गया और अब उनके ही टीम में फूट पड़ गई है। अब देखना ये होगा कि अनिल मिश्रा अपनी छवि सुधारने के लिए किस दलित महापुरुष को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे है।
ग्वालियर हाईकोर्ट वाले मामले में मैंने कभी भी किसी वकील का नाम नहीं लिया,
क्योंकि मुझे पहले से पता था कि ये सब सिर्फ फेमस होने के लिए किया जा रहा है।अब हालत ये है कि वकील साहब की अपनी टीम में ही फूट पड़ गई है।
अब आपस में ही लड़ाई चल रही है। pic.twitter.com/bMnrSGnuHc
— Anjul Bamhrolia (@AnjulBamhrolia) May 19, 2026



