UP crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां असपा की बढ़ती फैन फॉलोइंग से परेशान बदमाशों ने असपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्हें जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया।
और पढ़े: भारत की सीमाओं से बाहर हुए अपराधों पर कैसे लागू होता है भारतीय कानून?
आसपा की लहर से विपक्षियों में बौखलाहट
जब से यूपी में होने वाले चुनावों में असपा एक्टिव हुई है, तब से हर दिन आज़ाद समाज पार्टी के उम्मीदवारों पर हमले देखने को मिल रहे हैं, कभी यह हमला किसी पर होता है तो कभी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर, इतना ही नहीं, जब इसके बाद भी मनुवादी ताकतवर बाज नहीं आ रहे हैं तो वे पार्टी में ही दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं।ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से है, जहां आजाद समाज पार्टी के बढ़ते ओहदे से विपक्षियों में ऐसी बौखलाहट बढ़ी है कि आसपा से जुड़े युवाओ की आवाज को दबाने के लिए जातिवादी दबंगो ने एक भावी जिला पंचायत प्रतियाशी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी की ओर से जिला पंचायत प्रतियाशी अभिषेक यादव पर देर रात चाकू से हमला किया गया।
जिला हापुड़ के रहे वाले आज़ाद समाज पार्टी के भावी जिला पंचायत प्रतियाशी माननीय अभिषेक यादव पर कुछ गुंडों ने रात को जानलेवा हमला करा। आरोपी चाकू लेकर गाड़ी चलाता दिख रहा है, गुंडो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।@Uppolice @dgpup @ghaziabadpolice pic.twitter.com/ZmLPDPayAQ
— Himanshu Valmiki (@HimanshuValmi13) June 28, 2026
और पढ़े: UP Crime: फर्रुखाबाद मारपीट के बाद न्याय न मिलने पर दलित परिवार ने घर बेचने का लगाया पोस्टर
जिला पंचायत प्रतियाशी पर जानलेवा हमला
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर गाड़ी में बैठ कर चाकू दिखा रहे थे। अभिषेक ने जब उनके बगल से निकलने की कोशिश की तो आरोपियों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की, औऱ फरार हो गए.. हालांकि अभिषेक यादव इस वक्त सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने यूपी में कानून व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है.. जहां सरेआम एक प्रत्याशी पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
ये हमला इशारा है कि आसपा की लहर चरम पर है और उससे तिलमिलाये लोग इस तरह की हरकतें कर रहे है। भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताऔ ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि अभिषेक और उनका परिवार डर के सायें में न जियें।



