Chandrashekhar Azad news: हाल ही में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के बारे में खबर आई थी कि वे उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स का इंटरव्यू ले रहे हैं। अगर कोई कैंडिडेट इन सभी स्टेज को पास कर लेता है, तभी वह चुनाव लड़ सकता है। इस बीच, उन्होंने SP चीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक बार फिर बहुजन आइकॉन के नाम पर जिले पर बने जिलों के पुराने नाम फिर से बहाल कर देंगे।
Also Read: UP Crime news: SC/ST एक्ट के मामलों का डेटा आया सामने, यादव और मुस्लिम समुदाय के आरोपी सबसे अधिक
चंद्रशेखर आजाद ने किया बड़ा ऐलान
अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले बीएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के बारे में कई खबरें सामने आती रहती हैं। बीते दिन ही खबर आई थी कि आज़ाद ने आने वाले चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। जहाँ पिछले 3 दिनो ने लखनऊ (Lucknow) में प्रत्याशियों का इंटरव्यू ले रहे आजाद ने जनता से बड़ा ऐलान किया है।
बहुजन महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के पुराने नाम फिर से बहाल कर देंगे, आजाद ने संदेश दिया कि वे नाम बदलने की राजनीति के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन बहुजन महापुरुषों का अपमान भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा एलान: सत्ता में आने पर बहाल होंगे बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के पुराने नाम
नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे नाम बदलने की राजनीति के पक्ष में नहीं हैं,… pic.twitter.com/h43IbedY0r
— प्रीतम कुमार बौद्ध (@Pritamkrbauddh) June 17, 2026
Also Read: Rajasthan news: दलित परिवार पर दबाव, पुराने कर्ज के नाम पर लाखों रुपए मांगने का मामला
आजाद का अंदाज सबसे हटके
ये इशारा कहीं न कहीं 2012 से 2017 में सपा के कार्य़काल में बहुजन नेता के नाम पर बसे शहरो के नामों को बदलने को लेकर हो सकता है। पंचशील नगर, प्रबुद्ध नगर, भीमराव नगर के नाम बदल दिये गए थे। आजाद का अंदाज सबसे हटके है, इसलिए उनकी लोकप्रियता शायद किसी और नेता से ज्यादा बढ़ी है, ऐसे में उनका अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कहीं बसपा की तरह अब सपा के अस्तित्व के खतरे में न डाल दें। वैसे आपको क्या लगता है, क्या आसपा के आने से सपा खतरें में पड़ सकती है, हमें कमेंट करके जरूर बतायें।



