Punjab news: दलित युवक की मौत मामले में SC आयोग का एक्शन, अवैध खनन की भी होगी जांच

Jalandar news, Dalit Youth Die
Source: Google

Punjab news: हाल ही में पंजाब के जालंधर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां एक ओवरलोडेड टिपर ट्रक की चपेट में आने से एक दलित युवक की मौत हो गई। इसके बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवार लगातार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।

और पढ़े: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, बहुजन महापुरुषों के नाम फिर होंगे बहाल

अवैध खनन के कारण दलित की मौत

जब हम दलितों या उनकी सुरक्षा की बात करते हैं तो एक ही बात सामने आती है- निर्दोष लोगों की हत्या या मौत, लेकिन इन सभी मामलों में प्रशासन हमेशा चुप रहता है और दलितों पर अत्याचार जारी रहता है। ऐसा ही मामला पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) से है, जहां अवैध खनन और ओवरलोड टिप्पर की चपेट में आने से एक दलित युवक की जान चली गई।

जिसे लेकर एक तरफ ग्रामीणों ने न्याय के लिए लगातार धरना प्रर्दशन शुरु कर दिया है तो वहीं पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (SC) कमीशन भी अब इस मुद्दे पर काफी सख्त नजर आ रहा है। बता दें, ये मामला जालंधर (Jalandhar) के फिल्लौर हलके (phillaur halke) के म्योंवाल गांव (Myonwal village) की है।

और पढ़े: UP Crime news: SC/ST एक्ट के मामलों का डेटा आया सामने, यादव और मुस्लिम समुदाय के आरोपी सबसे अधिक

इलाके में चल रही अवैध माइनिंग का भंडा फूट

इतना ही नहीं इस मौत से इलाके में चल रहे अवैध माइनिंग का भी भंडा फूट सकता है, आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी (Chairman Jasvir Singh Garhi) ने एसएसपी जालंधर ग्रामीण (SSP Jalandhar Rural) को आदेश दिये है कि वो इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट 17 जून तक आयोग को दें। वहीं चपेट में आये दलित युवक के परिवार वालें अभी भी न्याय की मांग करते हुए पिछले 3 दिनो से धरना पर बैठे है औऱ उन्होंने शव का अंतिम संस्कार तक नहीं किया है।

मामले की जाँच शुरू

जिसे लेकर 19 जून को आयोग के अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिलेंग। वहीं आप नेता प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने बयान जारी किया है कि पिछले कुछ हफ्तों से फिल्लौर में अवैध खनन बढ़ गया है, लेकिन प्रशासन को इसकी खबर नहीं है.. वहीं ऑवरलॉड टिप्पर अँधाधुंद चल रहे है जिसके कारण ही दलित परिवार का चिराग बुझ गया। अब देखना ये होगा कि ये एक मौत सरकार की कौन कौन सी नाकामी को सामने लाती है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। वही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को न्याय का अश्वान दिया है कि मामले की जाँच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *