कांग्रेस का बीजेपी पर हमला दलितों के खिलाफ अपराध का केंद्र बने भाजपा शासित राज्य

Rajendra Pal Gautam, Congress attack on BJP
Source: Google

Rajendra Pal Gautam attack on BJP: हाल ही में राजधानी दिल्ली से एक खबर आई है, जहां एक बार फिर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों के खिलाफ 76% मामले बीजेपी शासित 5 राज्यों से आते हैं।

और पढ़े: हरिजन शब्द का इस्तेमाल करने पर भड़के दलित संगठन, अभिनेता ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

76% दलित अपराध सिर्फ 5 राज्यों में

देश में अनुसूचित जातियों और दलित समुदायों के लिए कई कानून बनाए जाने के बावजूद, दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जी हाँ, ऐसे ही एक आंकड़े को लेकर दिल्ली (Delhi) से खबर सामने आयी है, जहां अभी हाल ही में दलितों के साथ अत्याचार के होने वाले मामलों को लेकर एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

दरअसल कांग्रेस एससी (SC) विभाग के अध्यक्ष (Rajendra Pal Gautam) ने दिल्ली में हुए प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी (BJP) पर संगीन आरोप लगाते हुए खुलासा किया है उन्होंने बीजेपी सरकार (BJP government) के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों के खिलाफ अपराध के लगभग 76 प्रतिशत मामले तो केवल पांच बीजेपी शासित राज्यों से आए हैं।

और पढ़े: जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ गाली देना या जाति का नाम लेना SC/ST एक्ट के तहत अपराध नहीं

एफआईआर तक दर्ज नहीं होती

इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान  (Uttar Pradesh, Madhya Pradesh and Rajasthan) पहले की ही तरह सबसे ऊपर है, इसके बाद बिहार (Bihar) और महाराष्ट्र (Maharashtra) का नंबर आता है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी शासित राज्यों ने कानून व्यवस्था को लेकर भी तीखे सवाल करते हुए कहा कि दलितों के खिलाफ अपराधों के मुद्दे पर जांच तो छोड़िए एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं होती ढंग से। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आपकी दलित महिलाएं, बेटियां और बहनें अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उनका शोषण और अपमान होता है। लेकिन न्याय मिलने में सालों लग जाते हैं।

आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी काफी समय से दलित मुद्दों पर सक्रिय है और उनके हित में काम करती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस के लगाए इन गंभीर आरोपों के बाद अब बीजेपी का क्या पलटवार होगा ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि बिहार हो या यूपी, बीजेपी तो दलितों के ही कंधे पर रख कर बंदूक चला रही है ऐसे में क्या दलितों से दुश्मनी मोलना चुनावों में भारी न पड़ जाए। वैसे आपको क्या लगता है क्या दलित जागरूकता के  साथ आगे बढ़ेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *