Datia news: बीते दिन मध्य प्रदेश के दतिया से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर समने आई हैं. जहाँ उच्च जाति के कुछ लोगों ने दलित सरपंच पति के साथ बर्बरता की सारी हदे पार कर दी, इतना ही नहीं आरोपियों ने सरपंच को जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया और उसके मुहं पर कलिका पोत कर उसे पुरे गाँव में घुमाया जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दतिया में सरपंच पति के साथ बर्बरता
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datia) से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ एक सरपंच पति के साथ जो हुआ, उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे..पूरा मामला दतिया जिले के उनाव गांव का है, रिपोर्टस के मुताबिक ग्राम पंचायत की सरपंच किरण वर्मा के भतीजे के साथ एक शादीशुदा महिला घर से भाग गई थी. इस मामले में उनाव पुलिस ने एक दिन बाद महिला को बरामद भी कर लिया… महिला ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी.
परिजनों ने सरपंच के पति को निशाना बनाया
इसके बाद पुलिस ने सरपंच पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज नहीं किया बस इसी बात से नाराज महिला के दबंग परिजनों ने सरपंच के पति को निशाना बनाया. उन्होंने पहले सरपंच पति के साथ मारपीट की और फिर उसके मुंह पर कालिख पोत दी. इसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज
फिलहाल इस मामले में उनाव थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी एक्ट (SC-ST Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पर अब तक किसी भी गिरफ्तारी नही की गई है, इस मामले में राज्य सरकार के साथ साथ भीम आर्मी (Bheem Army) को भी घेरा जा रहा है, कहा जा रहा है कि यादव समाज से आरोपी होने के कारण भीम आर्मी उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रही है. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) से न्याय की गुहार लगाई है, ऐसे कृत्यों की सभ्य समाज में कोई जगह नहीं, अब देखना ये होगा कि दलित अपमान का ये मामला कहां तक जाता है.



