Gosaiganj news: यूपी में बाबा साहब के अपमान, बाबा साहब के पोस्टर पर पेशाब करने का वीडियो हुआ वायरल

Uttar Pradesh crime, Gosaiganj News
Source: Google

Gosaiganj news: हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक नाबालिग लड़के ने पहले भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब के पोस्टर पर पेशाब किया और इतने से भी मन न भरने पर उसने पोस्टर पर लात भी मारी। इस घटना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Top 5 Dalit news: दलित इसाइयों ने अपना मेनीफेस्टों किया जारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी दलित इसाई जिद पर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो 

बाबासाहेब दलितों के भगवान ने राष्ट्र के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने समानता के लिए संघर्ष किया, जातिवाद के उन्मूलन की वकालत की, ‘श्रम संहिता विधेयक’ (Labor Code Bill) को पारित करवाना सुनिश्चित किया, और दलितों के उचित अधिकारों को सुरक्षित किया। इसके बावजूद, मनुवादी मानसिकता वाले लोग अक्सर उनका अपमान करते देखे जाते हैं—जैसे कि उनकी मूर्तियों को तोड़ना और उनके पोस्टर फाड़ना। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गोसाईगंज (Gosaiganj) का है, जहां एक जातिवादी आतंकी द्वारा बाबा साहब का अपमान किये जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाबा साहब के पोस्टर पर पेशाब करता नजर आ रहा है।  जिसे लेकर अब काफी हंगामा हो रहा है। वही दलित संगठन ने भी मोर्चा खोलते हुए न्याय की मांग की है

दो नाबालिक लड़को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, ये घटना मोहनलालगंज थाना (Mohanlalganj Police Station) के गोसाईगंज क्षेत्र (Gosaiganj) का है। बाबा साहब के पोस्टर पर पेशाब करने और लात मारने वाला ये शख्स असल में नाबालिग है, लेकिन इसकी जातिवादी मानसिकता बता रही है कि दलितो और पिछड़ो के प्रति क्या मानसिकता है.. वहीं जब ये वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत दो नाबालिक लड़को को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।


वहीं अभी इस मामले की जांच जारी है, जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ हो पायेगा, तब तक दोनो आरोपी सुधार गृह में ही रहेंगे। हैरानी की बात है कि बड़े ते बड़े बच्चे भी बाबा साहब का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे है, ऐसे में ये लोग क्या ही दलितों और पिछड़ो का सम्मान करेंगे.. जरूरी है कि बाबा साहब का अपमान करने वालों के लिए सख्त कानून बनाया जा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *