Jaipur crime news: आरती करने पर पिटाई और पुलिस की अनदेखी, जातिगत भेदभाव से तंग आकर 250 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

Jaipur news
Source: Google

Jaipur crime news: हाल ही में जयपुर (Jaipur) के एक गाँव से चौकाने वाली खबर सामने आई है. जहाँ मनुवादी दबंगों के अत्यचार से परेशान होकर 12 दलित युवको ने हिन्दू धर्म छोड़कर बौध धर्म अपना लिया है.  इतना ही नहीं उस गाँव के कई लोगों ने बौध धर्म को अपनाया।

और पढ़े: Andhra Pradesh news: मंदिरों में गूंज रहे दलित पुजारियों के मंत्र, NTR जिले ने दिखाया सामाजिक समरसता का नया चेहरा

12 दलित युवकों ने बौद्ध धर्म अपनाया

दलितों के विरुद्ध अत्याचार, शारीरिक हिंसा और भेदभाव सदियों से चला आ रहा है। इसी भेदभाव से व्यथित होकर, बाबासाहेब ने अपने 5 लाख अनुयायियों के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में बौद्ध धर्म अपना लिया। वही इस राह में आगे बढ़ते हुए आज भी कई दलित तेजी से बौध धर्म अपना रहे हैं। जी हाँ,  राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) सेएक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जातिवादी आतंकियों के आतंक और उनकी मारपीट से तंग आकर 12 दलित युवकों ने बौद्ध धर्म अपना लिया है।

पुलिस का लचर रवैया

दरअसल, जयपुर (Jaipur) के बारां छबड़ा जिले (Baran-Chhabra District) के भूलोन गांव की है। दरअसल इस मुद्दे पर पीड़ित राजेंद्र और रामहेत ऐरवाल ने बताया कि अक्टूबर महीने में वो लोग माता की आरती कर रहे थे. कि तभी  गांव के सरपंच प्रतिनिधि राहुल शर्मा और लालचंद लोढ़ा और कुछ लोगो ने मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीटा था। साथ ही उन्हें गाँव छोड़ने का फरमान भी सुना दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक के परिवार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस का रवैया भी काफी लचर रहा..जिसके बाद बारां जिला बैरवा महासभा युवामोर्चा (Bairava Mahasabha Yuva Morcha) से अपील की गई।

और पढ़े: Chandrashekhar Statement गैस की किल्लत और बेरोजगारी आजाद ने सरकार को घेरा, जनता के दर्द को बताया सर्वोपरि

देवी देवताओ की मूर्ति को नदी में बहा दिया

काफी कोशिशों के बाद भी जब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई तो पीड़ितों के परिवार के 12 सदस्यों ने बौद्ध धर्म अपनाते हुए सभी देवी देवताओ की मूर्ति को नदी में बहा दिया। वही जब धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पुलिस नींद से जागी और उन लोगो ने आरोपी लालचंद लोढ़ा को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है… वहीं जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न से तंग आकर अब तक इस गांव में 250 दलितो के बौद्ध धर्म अपनाने की खबर ने सनसनी फैला दी है। अब देखना ये होगा कि इस मुद्दे पर सरकार का क्या रिएक्शन आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *