Lucknow University दलित छात्रों के लिए बड़ा फैसला, ऑफिशियल वेबसाइट में दलित छात्रों की शिकायत का अलग कॉलम

Lucknow University
Source: Google

Lucknow University news: हाल ही में लखनऊ यूनिवर्सिटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ UGC के नियमों को लेकर काफी बवाल हुआ था। तो वही लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में दलित स्टूडेंट्स के लिए शिकायतें दर्ज कराने हेतु एक समर्पित पोर्टल शुरू किया है; गौरतलब है कि सामान्य श्रेणी के छात्रों को इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतें दर्ज करने की अनुमति नहीं है।

Also Read: Top 5 Dalit news: राजस्थान में दलित युवक भटक रहा दर दर, 2 सालो से झूठे इल्जाम के कारण किया जा रहा प्रताड़ित

ऑफिशियल वेबसाइट में दलित छात्रों की शिकायत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ यूनिवर्सिटी से है, जहां एक तरफ दलित और बहुजन समाज यूजीसी (Bahujan Samaj UGC) के नए नियमों को लागू करवाने के लिए लडाई लड़ रहा है तो वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) ने दलित और पिछड़े छात्रों के हितो की रक्षा और उनके साथ होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए चुपचाप एक बेहतर उपाय निकाल लिया है। जी हां, अभी हाल ही में खबर आई है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट (Offical Website) में एक और कॉलम एड कर दिया है जिसमें SC ST OBC छात्रों को शिकायत दर्ज करने के लिए पोर्टल उपलब्ध करा दिया गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यूनिवर्सिटी में इस पोर्टल को केवल उनके लिए बनाया है जो आधिकारिक रूप से संस्थान के अनुसूचित जाति जनजाति कैटेगरी (Scheduled Castes and Scheduled Tribes Category) में आते है। इस साइट को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो रहा है, वहीं सवर्ण समाज राज्य सरकार पर आरोप लगा रही है कि ये सरकार के इशारे पर किया गया है, जबकि ये पूरी तरह के सवर्ण छात्रों के साथ अन्याय है।

Also Read: बाबा साहब अंबेडकर के वो 3 गुरु, जिनके प्रभाव के कारण ही बाबा साहब महान शिल्पीकार बन सकें

वहीं यूजीसी (UGC) के नियमों को लागू करने के लिए लड़ रहे छात्रों के लिए कहीं न कहीं ये एक छोटी सी जीत है… वहीं ये पोर्टल इशारा है कि सरकार दलित उत्पीड़न के मामले में शैक्षणिक संस्थानों में सख्ती करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। अब देखना ये होगा कि क्या अन्य संस्थान भी दलित छात्रो के लिए कोई ठोस कदम उठायेंगे.. और इससे अब सवर्ण समाज क्या प्रतिक्रिया देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *