Dalit girl died: गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में हाल ही में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहाँ दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली 12वी की छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। तब से ही, इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है; इस बीच, क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
दलित छात्रा की संदिग्ध मौत
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित जयपुरिया सनराइज़ (ग्रीन) सोसाइटी (Indirapuram Jaipuria Sunrise Society) में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब टावर C के नीचे 18 वर्षीय छात्रा संध्या का शव बरामद हुआ। संध्या ने हाल ही में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षाएँ पूरी की थीं और वह सिविल सर्विसेज़ (Civil Services) की तैयारी में सक्रिय रूप से जुटी हुई थी। दरअसल, यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई।
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने पिता के साथ इस रिहायशी सोसाइटी में आई थी। उसके पिता बेसमेंट में गाड़ियां साफ कर रहे थे। तभी उसके पिता को खबर मिलती है कि उनकी बेटी संध्या c ब्लॉक टावर के नीचे पड़ी हुई है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी। मेरी बेटी की मृत्यु अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वह पीड़ित परिजनों ने बताया कि संध्या खुशमिजाज स्वभाव की थी।
और पढ़े: Chandra Shekhar Azad news: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बदलने के लिए चंद्रशेखर ने भरी हुंकार
पिता का संगीन आरोप
वही मृतका के पिता ने इंदिरापुरम थाना में लिखित शिकायत में, पिता सुखदेव ने गंभीर आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या यौन उत्पीड़न के बाद की गई है। उनका आरोप है कि सबूत मिटाने की कोशिश में उनकी बेटी को ऊँचाई से नीचे फेंक दिया गया। इस घटना के बाद सोसाइटी में भारी हंगामा मच गया, जिसके चलते परिवार के सदस्यों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जाँच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या थी या किसी बड़ी साज़िश का हिस्सा।
इसके अलवा आपको बता दें सूचना मिलते ही, इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट तथा फोरेंसिक टीम के सहयोग से घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान, आवासीय सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी बारीकी से जांच की गई। फुटेज में युवती को अकेले लिफ्ट में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, उसे 16वीं मंजिल पर अकेले ही लिफ्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। हालाँकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा, हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं..गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम से सामने आई यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि एक होनहार भविष्य के दुखद अंत को भी उजागर करती है।



