Rohini Ghavari: हाल ही में, रोहिणी घावरी—जो कथित तौर पर उनकी पूर्व प्रेमिका हैं—ने एक बड़ी घोषणा की है। अब जबकि रोहिणी घावरी समाजवादी पार्टी के खेमे में शामिल हो चुकी हैं, वह विदेश से लौटने के बाद पिछड़े वर्गों और दलितों को एकजुट करने की तैयारी कर रही हैं; लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है?
रोहिणी घावरी का बड़ा ऐलान
भीम आर्मी चीफ (Bhim Army chief) की कथित एक्स गर्लफेंड रोहिणी घावरी (Ex-girlfriend Rohini Ghavari) को लेकर है.. जो अब तक आजाद को बदनाम करने के सारे हथकंडे अपना कर थक गई है तो उन्होंने अब आमने सामने आकर लड़ाई लड़ने की घोषणा कर दी है.. हैरानी की बात तो ये है कि पिछले एक साल से घावरी कई बार ये दावा कर चुकी है कि वो भारत आ रही है, मगर वो अमेरिका (America) और इटली (Italy) घूम रही है लेकिन भारत आने के नाम पर उनके वीजा (Visa) और पासपोर्ट (Passport) से छेड़छाड़ हो जाती है.. जिसके लिए भी आजाद जिम्मेदार है।
चंद्रशेखर का समाज 75 साल से आरक्षण का फायदा ले कर अमेरिका तक पहुँचा रोल्स रॉयस जैसी कारों में घूमने लगा लेकिन मेरा समाज आज भी झाड़ू लगा रहा है तकलीफ़ है मुझे उनकी इसलिए उनके हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने मैं अपना आरामदायक विदेशी जीवन छोड़कर वापस भारत आ रही हूँ !!
मैं सवर्णों से… pic.twitter.com/XCK2ie4rWh
— Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) May 7, 2026
आरक्षण का फायदा उठा रहे चद्रशेखर
घावरी ने आजाद की अमेरिका यात्रा (America Yatra) पर तंज कसते हुए कहा कि आरक्षण का फायदा उठा कर वो अमेरिका घूम रहे है, वहीं उनका समाज आज भी झाड़ू लगा रहा है, इसलिए उनके हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए अपना आरामदायक विदेशी जीवन छोड़कर वापस भारत आ रही है.. सबसे हास्यस्पद बात ये है कि जहां वो सवर्णो के पक्ष में बोलने से पीछे नहीं हटती वहीं वो दावा कर रही है कि वो सवर्णों से लड़ने नहीं आ रही, बल्कि दबे-कुचले, पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने के लिए आ रही है.. और उनका साथ चाहती है।
हैरानी की बात है कि जब से घावरी ने सपा का दामन थामा है वो बहुजनो के लिए कुछ ज्यादा ही नहीं सोचने लगी है.. ऐसा लगता है कि सपा की तरफ से उन्हें अब सलाह मिली है कि सवर्णो को छोड़कर पिछड़ो औऱ दलितों के राग अलापे.. खैर घावरी के इन नाटकों से अब तो लोग भी ऊब चुके है.. अब देखना ये होगा कि घावरी सच में भारत आ रही है या फिर से कोई पब्लिसिटी स्टंट (Publicity stunt) है।



