बहुजन एजेंडा या चुनावी स्टंट? रोहिणी घावरी का बड़ा ऐलान, पिछड़ों के लिए लड़ेंगी लड़ाई, सपा का देंगी साथ

Chandrashekhar Azad, Rohini Ghavari
Source: Google

Rohini Ghavari: हाल ही में, रोहिणी घावरी—जो कथित तौर पर उनकी पूर्व प्रेमिका हैं—ने एक बड़ी घोषणा की है। अब जबकि रोहिणी घावरी समाजवादी पार्टी के खेमे में शामिल हो चुकी हैं, वह विदेश से लौटने के बाद पिछड़े वर्गों और दलितों को एकजुट करने की तैयारी कर रही हैं; लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है?

Also Read: संविधान की असली कहानी ड्राफ्ट बी.एन. राव का था या बाबा साहेब का? जानिए पूरा सच। Dr. B.R. Ambedkar vs B.N. Rao

रोहिणी घावरी का बड़ा ऐलान

भीम आर्मी चीफ (Bhim Army chief) की कथित एक्स गर्लफेंड रोहिणी घावरी (Ex-girlfriend Rohini Ghavari) को लेकर है.. जो अब तक आजाद को बदनाम करने के सारे हथकंडे अपना कर थक गई है तो उन्होंने अब आमने सामने आकर लड़ाई लड़ने की घोषणा कर दी है.. हैरानी की बात तो ये है कि पिछले एक साल से घावरी कई बार ये दावा कर चुकी है कि वो भारत आ रही है, मगर वो अमेरिका (America) और इटली (Italy) घूम रही है लेकिन भारत आने के नाम पर उनके वीजा (Visa) और पासपोर्ट (Passport) से छेड़छाड़ हो जाती है.. जिसके लिए भी आजाद जिम्मेदार है।

आरक्षण का फायदा उठा रहे चद्रशेखर

घावरी ने आजाद की अमेरिका यात्रा (America Yatra) पर तंज कसते हुए कहा कि आरक्षण का फायदा उठा कर वो अमेरिका घूम रहे है, वहीं उनका समाज आज भी झाड़ू लगा रहा है, इसलिए उनके हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए अपना आरामदायक विदेशी जीवन छोड़कर वापस भारत आ रही है.. सबसे हास्यस्पद बात ये है कि जहां वो सवर्णो के पक्ष में बोलने से पीछे नहीं हटती वहीं वो दावा कर रही है कि वो सवर्णों से लड़ने नहीं आ रही, बल्कि दबे-कुचले, पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने के लिए आ रही है.. और उनका साथ चाहती है।

Also Read: Chandrashekhar Azad news: भीम आर्मी चीफ का बड़ा चुनावी दावा, सीएम बनते ही पहली से बारहवी तक शिक्षा मुफ्त

हैरानी की बात है कि जब से घावरी ने सपा का दामन थामा है वो बहुजनो के लिए कुछ ज्यादा ही नहीं सोचने लगी है.. ऐसा लगता है कि सपा की तरफ से उन्हें अब सलाह मिली है कि सवर्णो को छोड़कर पिछड़ो औऱ दलितों के राग अलापे.. खैर घावरी के इन नाटकों से अब तो लोग भी ऊब चुके है.. अब देखना ये होगा कि घावरी सच में भारत आ रही है या फिर से कोई पब्लिसिटी स्टंट (Publicity stunt) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *