UP Election: बिना इंटरव्यू नहीं मिलेगी आसपा की टिकट! चंद्र शेखर आजाद ने लखनऊ में संभाली कमान

Chandrasekhar news
Source: Google

Chandrashekhar Azad news: हाल ही में नगीना के सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर एक खबर आई है कि वे आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत संभावित उम्मीदवारों का आकलन कर रहे हैं, ताकि कोई चूक न हो।

Also Read: Kaushambi news: दलित महिला का गंभीर आरोप दबंगों ने बेटे को बेरहमी से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

चंद्रशेखर आजाद का बड़ा एक्शन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army chief Chandrashekhar Azad) को लेकर खबर सामने  है। जो इस वक्त पहुंचे हुए है लखनऊ, और आगामी विधानसभा चुनावों में आसपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ने का सपना देखने वाले का कड़ा टेस्ट ले रहे है। आजाद प्रत्याशियों का खुद इंटरव्यू ले रहे है और एक-एक उम्मीदवार को करीब 20 मिनट तक तीखे सवालों की कसौटी पर कसा जा रहा है।

आज़ाद समाज पार्टी ने साफ़ किया है कि अभी किसी बड़े गठबंधन में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। इसलिए, टिकट बंटवारे की तैयारी तेज़ की जा रही है और इस प्रक्रिया में इंटरव्यू भी शामिल होंगे। पार्टी का चुनाव चिह्न मिलने से पहले, चंद्रशेखर आज़ाद हर उम्मीदवार का खुद गहराई से इंटरव्यू लेंगे; उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने की ज़िम्मेदारी खुद ली है।

Also Read: क्या दैत्य होना एक चाल थी? जानिए पौराणिक कथाओं का असली सच – Bahujan king history

लखनऊ में प्रत्याशियों का ले रहे इंटरव्यू

चंद्रशेखर खुद प्रत्याशियों से सीधे और तीखे सवाल पूछ रहे हैं, जैसे “तुम्हारी सीट का जातीय गणित क्या है?”, “जनता के बीच तुम्हारी पकड़ कितनी मजबूत है?” और “जीतने का सटीक प्लान क्या है?” इतना ही नहीं आजाद ने प्रत्याशियों को अपनी विधानसभा में 25,000 नए सदस्य जोड़ने का कड़ा टास्क भी दे दिया है।

आजाद का खुद प्रत्याशियों का इंटरव्यू लेना साफ़ संदेश दे रहा है कि जो वाकई में  जमीन स्तर पर पसीना बहाएगा, जनता से जुड़ेगा, टिकट भी उसी को मिलेगा। बता दें अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में बिना किसी बड़े दल के सहारे, आजाद ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। जिसके लिए वो दिनरात एक करके मेहनत कर रहे है। अब देखना ये होगा कि आजाद का ये एक्शन जनता का ध्यान उनकी पार्टी की तरफ कितना लेकर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *