Kaushambi news: दलित महिला का गंभीर आरोप दबंगों ने बेटे को बेरहमी से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Dalit Youth Beaten, Kaushambi news
Source: Google

Kaushambi news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशांबी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुछ दबंगों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: दलितों के खिलाफ हिंसा जारी, अधिकारों की मांग तेज पढ़िए दिनभर की 5 बड़ी खबरें

दलित परिवार पर जानलेवा हमला

दलितों पर हमले की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं; कई बार ये घटनाएँ इतनी बढ़ जाती हैं कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग जाते हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) से है, जहां जातिगत भेदभाव के चलते एक दलित परिवार पर कई बार हमला किया गया, लेकिन इस बार दबंगों ने हद कर दी। इस बार उन लोगों ने पीड़ित परिवार के नाबालिग बच्चे को निशाना बनाया और जातिसूचक गालियां देने के साथ साथ उसे बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने धमकी भी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। ये मामला कौशांबी जिले पश्चिम शरीर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरासपुर गांव की है।

और पढ़े: डॉ. आंबेडकर का ऐतिहासिक मुकदमा, जिसने 47 गरीबों को फाँसी से बचा लिया – Chirner Satyagraha

बीच-बचवा करने पर महिला के साथ मारपीट

पीड़ित बच्चे की माँ सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि 12 जून 2026 को जब वो अपने बेटे के साथ घर पर थी तभी कुछ दबंग उसके घर में जबरन घुस गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। लेकिन जब उसके बेटे ने इन लोगों का विरोध किया जिससे गुस्साए आरोपियों ने उसके बेटे पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे वो बेहोश हो गया, इतना ही नहीं जब सीमा देवी ने बेटे का बचाव करना चाहा तो उस पर भी हमला कर दिया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार

जब शोर सुन कर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि ये पहली बार नहीं हुआ, बल्कि कई बार हमला किया है लेकिन इस बार हद हो गई जिसके कारण पुलिस का सहारा लेना पड़ा। हालांकि पुलिस ने सख्त कार्रवाई के आश्वासन दिए है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, वही पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस वाकई ने कोई एक्शन ले रही है या सिर्फ बातें ही की का रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *