UP Crime: हाल ही में यूपी के संत कबीर नगर से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मुस्लिम व्यक्ति ने दिन-दहाड़े एक दलित युवक का गला रेत दिया। इस घटना से मृतक का परिवार गहरे सदमे और दुख में है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है।
और पढ़े: Buddha’s first teaching: धर्म की शुरुआत बुद्ध का पहला उपदेश और जीवन बदलने वाला अष्टांगिक मार्ग
दलित युवक की निर्मम हत्या
बीते दिन यूपी के संतकबीर नगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तरफ यूपी पुलिस ने आकड़े बतायें कि दलित उत्पीड़न में यादव और मुस्लिम समुदाय आगे है तो वहीं एक और दलित युवक की एक मुसलमान ने दिनदहाड़े सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी.. लेकिन प्रशासन अब भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इस सनसनीखेज घटना को संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) के बखिरा क्षेत्र (Bakhira region) के बभनी चौराहा (Babhani chauraha)
पर अंजाम दिया गया था। जहां मामूली कहासुनी से नाराज नासिर अली और उसके सहयोगियों ने चौराहे पर दिनदहाड़े अपनी दबंगई का प्रमाण देने के लिए मृतक आनंद की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दीं।
और पढ़े: Top 5 Dalit News: चंद्रशेखर आजाद की बढ़ती ताकत से लेकर दलित उत्पीड़न तक, जानिए 5 बड़ी खबरें
पुरानी रंजिश के कारण हत्या
इस घटना को लेकर बखिरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी उमाशंकर तिवारी का बयान सामने आया है कि किसी रंजिश के कारण ये हत्या हुई है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहे है, मामले की जांच जारी है, वहीं पूरे गांव में तनाव का माहौल है.. इस मामले में प्रशासन की तरफ से हो रही लापरवाही को लेकर दलित समुदाय के लोगो ने भी आवाज उठाई है औऱ उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियो के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई हो और उनके घरों पर बुल्डोजर चलें। वहीं गांव के गुस्सायें ग्रामीणों ने अपना एक्शन दिखाते आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।
भीम आर्मी चीफ ने व्यक्त किया रोष
पीड़ित परिवार ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में आरोपी ने मृतक आनंद की भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसे लेकर आनंद और आरोपी के बीच बहस हुई थी..जिसका गुस्सा निकालने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। वहीं पीड़ित परिवार के लिए भी तुरंत सुरक्षा, आर्थिक मुआवजा और न्याय की मांग की है। वही इस मुद्दे पर अब भीम आर्मी चीफ ने भी अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा इस तरह की दिनदहाड़े हुई घटना ने यूपी पुलिस के प्रति लोगो की क्या मानसिकता है।
उसे उजागर कर दिया है.. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायें और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जायें ताकि पीड़ितों को जल्दी न्याय मिलें, वहीं सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें। इस मामले में भीम आर्मी के आने के बाद क्या होता है पुलिस का रूख, ये देखने वाली बात होगी।



