UP Crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा दलित युवक को प्यार करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी और उसे स्थानीय दबंगों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना की खबर मिलते ही, मृतक युवक का परिवार गहरे शोक और विलाप में डूब गया।
दलित युवक की बेरहमी से हत्या
क्या दलितों की हत्या इतनी आसान हो गई है कि दबंग मनुवादी जब चाहें, उनकी हत्या कर सकते हैं? दरअसल उत्तर प्रदेश के बिजनौर से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है.. प्रेम प्रसंग और चोरी छिपे शादी करने के चलते गुस्साये लड़की के परिवार वालों ने दलित युवक को चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया। बता दें, सनसनीखेज घटना बिजनौर (Bijnor) के स्योहारा (Syohara) कस्बे के गांव जुझैला (Jujhaila Village) की है, मृतक गुलशन का रहटोली गांव (Rahtoli Village) की एक युवती से पिछले 3 सालो से प्रेम प्रंसग चल रहा था, इतना ही नहीं दोनो ने घर वालो के मर्जी के खिलाफ जाकर चोरी छिपे शादी भी कर ली थी, लेकिन किसी तरह से इसकी भनक युवती के परिवारवालों को लग गई और 29-30 अप्रैल की रात को जब गुलशन रहटोली गांव आया था।
देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे फेंक दिया
तब लड़की के भाई अतर सिंह, पुष्पेंद्र और रजनीश सैनी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गुलशन को पकड़ कर पहले तो बुरी तरह से पीटा और फिर देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे फेंक दिया.. जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस हत्या को हादसा दिखाने की काफी कोशिश की गई लेकिन मृतक के परिवार ने जब हंगामा किया तो पुलिस ने मामले को दर्ज करके पूछताछ शुरु तो आरोपी ने सबकुछ उगल दिया। एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए गुलशन की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश जारी है।



