Mallikarjun Kharge news: कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान या भाजपा की रणनीति? हिमंत के ‘पागल’ वाले बयान पर दिल्ली से असम तक उबाल

Mallikarjun Kharge
Source: Google

Mallikarjun Kharge news: असम विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन दूर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करते नजर आ रहे हैं; उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को “पागल” कहकर अपमानित किया। जिसके बाद से राजीनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

और पढ़े: Uttar Pradesh news: बाबा साहब के सम्मान मे यूपी सीएम का बड़ा ऐलान बाबा साहब की मूर्तियों के रखरखाव के लिए जारी 403 करोड़ रुपये

मल्लिकार्जुन खड़गे पागल कहकर अपमानित किया

असम विधानसभा चुनाव वोटिंग से ठीक पहले सियासी गलियारे का माहौल गर्म है अब बहस निजी आरोपों तक पहुंच गई है…असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) के खिलाफ की गई एक टिप्पणी ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस इसे केवल एक निजी हमला ही नहीं, बल्कि दलित समुदाय का अपमान बता रही है। दरअसल, CM हिमंत बिस्वा सरमा अभी तक गौरव गोगोई को उनकी पत्नी के नाम पर घेर रहे थे उन्होंने विदेशी कनेक्शन और फंडिंग को लेकर आरोप लगाए।

और पढ़े: हत्या या आत्महत्या? इंदिरापुरम में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही दलित छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप

राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद

तो कांग्रेस ने हिमंत सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर सियासी माहौल बढ़ा दिया है…कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने दावा किया है कि रिनिकी के पास सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि UAE, एंटीगुआ और मिस्र के भी पासपोर्ट हैं, आरोप सिर्फ पासपोर्ट तक सीमित नहीं हैं। वही इन आरोपों के जवाब में आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस की हताशा और घबराहट का नतीजा बताया। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा विपक्ष ऐसे आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। इसी तीखी बहस के बीच सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए ‘पागल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसने इस कानूनी लड़ाई को एक बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद में बदल दिया।

विपक्ष ने दलित अपमान से जोड़ा

मल्लिकार्जुन खड़गे जी जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे लगता है कि बुढ़ापा उन पर हावी हो गया है और वे ‘पगला’ गए हैं। मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया जब कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके परिवार की नागरिकता और पासपोर्ट मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। हिमंता सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई तीखी टिप्पणियों को विपक्ष ने “दलित अपमान” से जोड़ा है। वहीं, भाजपा का तर्क है कि जब कांग्रेस मुख्यमंत्री के परिवार के निजी जीवन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हमला कर रही है, तो उन्हें उसी की भाषा में जवाब मिलेगा…क्या आपको लगता है कि राजनीति में ‘पेड़ा’ और ‘पगला’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल सही है? क्या हिमंता सरमा मर्यादा लांघ रहे हैं?

खरगे के साथ दलित समुदाय का अपमान

वही इस अपमानजनक बयान के संबंध में, कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह बात जगजाहिर है कि असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री की भाषा में न तो कोई मर्यादा है और न ही कोई संयम—फिर उनके व्यवहार की तो बात ही छोड़ दीजिए। इतना ही नहीं  कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि सरमा को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। वेणुगोपाल ने आगे लिखा कि असम के मुख्यमंत्री पूछ रहे है कि मल्लिकार्जुन खरगे कौन है? इसके अलवा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी बयान की आलोचना करते हुए कहा शर्मा ने सिर्फ खरगे का नहीं, बल्कि पूरे दलित समुदाय का अपमान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *