Delhi Crime news: दिल्ली में दलित महिला संग दरिंदगी प्यार, धर्मांतरण और अत्याचार की दर्दनाक कहानी

Rape, Dalit teenager girl gangrape
Source: Google

Delhi Crime news: हाल ही में दिल्ली के जामिया नगर से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक काफी समय से एक दलित महिला को परेशान कर रहा था। इसके अलावा, युवक ने पहले ज़बरदस्ती महिला का धर्म परिवर्तन कराया और बाद में उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा।

Also Read: दलित होने का खुलासा करते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर जातीय हमले तेज

दिल्ली में दलित महिला के साथ बर्बरता

दिल्ली को अक्सर बड़े दिल वाले लोगों का शहर कहा जाता है, फिर भी आज, इसी बड़े दिलों वाली दिल्ली में  भी महिला सुरक्षित नहीं है। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला भारत की राजधानी दिल्ली से है जहां एक दलित लड़की के साथ लव जिहाद करने के साथ-साथ मानवता की सारी हदें पार कर दी गई है। 23 साल को दलित महिला ने जामिया नगर पुलिस स्टेशन (Jamia Nagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराते हुए खुलासा किया कि नवंबर 2021 में सोशल मीडिया (Social media) पर उसकी मुलाकात साहिल नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने उसे बताया की वो हिन्दू है दोनो की दोस्ती बढ़ी तो वो उससे मिलने के लिए मार्च 2022 में बाटला हाउस (Batla House) के एक घर में गई थी।

अगवा करके मदरसे में धर्म परिवर्तन कराया

लेकिन साहिल ने वहां उसका उत्पीड़न किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद, उसे लगातार धमकाते हुए उसने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, उसने उस वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।

वही कुछ समय के बाद वो पीड़िता को मेरठ ले गया, जहां पहली बार उसे पता चला कि आरोपी मुसलमान है औऱ उसका असली नाम फहीम है। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि 27 मई, 2022 को उसे बंदूक की नोक पर उसका जबरन अगवा करके एक मदरसे में धर्म परिवर्तन कराया गया, और फहीम ने उससे शादी की थी, लेकिन वो पीड़िता को लगातार टॉर्चर करता रहा। यहां तक कि फहीम के पिता और उसके कई रिश्तेदारों ने उसके साथ बलात्कार भी किया., पीड़िता की एक बेटी है, जिसे वो लोग हमेशा जान से मारने की धमकी देते है। उसने ये भी खुलासा किया कि फहीम अवैध हथियारों की अदला बदली करता है।

Also Read: Top 5 Dalit news: दलितों पर अत्याचार नहीं थम रहे, दिल्ली से मथुरा तक शर्मनाक घटनाएं

पीड़िता को फहीम लगातार करता था परेशान

फहीम अक्सर किसी न किसी मामले में जेल में रहता है और अभी भी वो किसी मामले में जेल में है। पीड़िता जनवरी 2025 में बेटी के साथ भागकर बल्लभगढ़ आ गई, जिसके बाद फहीम उसे लगातार परेशान कर रहा है। पीड़िता के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद महिला सुरक्षा को लेकर फिर से सवालियां निशान लगने लगे है। मुख्य आरोपी अभी जेल में है, लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि पीड़िता के साथ जिस जिस ने अन्याय किया है उन सभी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *