Punjab News: हाल ही में पंजाब के CM भगवंत मान के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। बाबा साहेब की जयंती के मौके पर, भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने दलित महिलाओं को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है, जिसमें दलित महिलाओं को ₹1,500 और दूसरों को ₹1,000 देने का फ़ैसला किया गया है।
Also Read: Qatar News: सात समंदर पार गूंजा जय भीम, कतर में तेलुगु समुदाय ने याद किया बाबासाहेब का योगदान
पंजाब में महिलाओं को बड़ी सौगात
सरकार अक्सर दलितों के लिए स्कीम शुरू करती है और पैसे की मदद का वादा करती है। कभी-कभी ये वादे दलित वोट पाने के लिए किए जाते हैं। लेकिन, पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक नई स्कीम की घोषणा की है जिसके तहत दलित महिलाओं को ₹1,500 और दूसरों को ₹1,000 दिए जाएंगे। जी हाँ, पंजाब (Punjab) के आदमपुर (Aadampur) खबर सामने आयी से है, जहां बाबा साहब की 135वी जयंती के मौके पर दलित समाज के पुरुषों को ही नहीं बल्कि अब महिलाओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) ने बड़ा फैसला लिया है।
26,000 पंजीकरण केंद्र बनाए गए
सरकार ने 14 अप्रैल से सार्वभौमिक महिला-केंद्रित योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पंजाब में जुलाई 2026 महीने से 18 साल की उम्र से बड़ी दलित महिलाओं (Dalit Womens) को हर महीने अब 1500 रूपये आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। कल ये योजना 9 निर्वाचन क्षेत्र में शुरू की गई है वहीं 15 मई से बाकी के 105 क्षेत्रों में शुरू होगी, साथ ही जुलाई महीने से पैसे मिलने भी शुरू हो जाएंगे। वहीं इसके आवेदन की कोई अंतिम तारीख नहीं है। इसके लिए 26,000 पंजीकरण केंद्र बनाए गए है, ताकि जिन दलित महिलाओं को इसके बारे में जानकारी भी है उन्हें भी इसके बारे में जागरूक कराया जा सका।
मतदाता पहचान पत्र और बैंक पासबुक की ही जरूरत
इसके पंजीकरण के लिए पंजाब के पते वाला आधार कार्ड, पंजाब का मतदाता पहचान पत्र और बैंक पासबुक की ही जरूरत होगी, लेकिन अगर किसी दलित महिला के पास दस्तावेज नहीं है तो वो उनके लिए भी आवेदन दे सकती है। भगवंत मान सरकार का ये फैसला वाकई में राज्य की अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए एक बेहद ऐतिहासिक कदम है। हालांकि इस कदम से आप सरकार को विधानसभा चुनावों में कितना फायदा होगा ये देखने वाली बात होगी।



