MP Crime: मध्य प्रदेश के कटनी से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ पुलिसकर्मियों ने डीजे बजाने को लेकर एक दलित बारात में शामिल मेहमानों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इस बीच, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी आक्रोश में है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
दलित बारातियों पर पुलिस का कहर – MP Police Brutality
जहाँ एक ओर हर कोई न्याय की तलाश में सबसे पहले पुलिस का ही रुख करता है, वहीं दूसरी ओर वही पुलिस जिससे न्याय दिलाने की अपेक्षा की जाती है। इसके बजाय निर्दोष लोगों के साथ मारपीट करने लगती है। जी हाँ, हालिया मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) से है, जहां दलित बारातियो को डीजे बजा कर नाचना बेहद भारी पड़ गया.. पुलिस वालों ने बारातियों को न केवल दौड़ा दौड़ा कर पीटा बल्कि मामला शांत होने के बाद भी लड़की वालों के घर पहुंच कर वहां भी मारपीट की। दरअसल, घटना कटनी के कुठला थाना क्षेत्र (Kuthla police station area) के इंद्रा नगर (Indira Nagar) की है। पीड़ित आकाश चौधरी जो कि होने वाली दुल्हन का भाई है, उसने बताया कि उसकी बहन की बारात मैहर जिले (Maihar District) के अमदरा (Amdara) से आ रही थी।
Also Read: Pudukkottai latest news: दलितों के पीने के पानी में डाला मल, दलितो से किया 2026 चुनाव का बहिष्कार
घटना के कारण बेटी की शादी तक रूक गई
लेकिन इंद्रा नगर में बाराती नाच गा रहे थे तभी कुछ पुलिस वाले वहां पहुंच गए और डीजे बजाने को लेकर कहा सुनी होने लगी..जिससे बाद मामला और गर्म हो गया औऱ पुलिस वालो ने गंदी गंदी गालिया देते हुए बारातियों को पीटना शुरु कर दिया.. बीच-बचाव करने आये दूल्हे को भी बुरी तरह से पीटा। मगर फिर किसी तरह से मासला शांत हो गया लेकिन आरोपी पुलिस वाले लड़की के घर पहुंच गए औऱ वहां भी कई लोगो के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना के कारण बेटी की शादी तक रूक गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया ने बताया कि पुलिस वालों ने शराब के नशे में धुत्त लोगो को शांत कराने के लिए ऐसा किया था, लेकिन सवाल ये है कि फिर उन लोगो ने लड़की पक्ष के घर पर जाकर क्यों हमला किया.. वजह साफ है किसी दलित द्वारा इस तरह के करारा जवाब मिलना उनके बर्दाश्त नहीं हुआ। फिलहाल इस मामले की जांच शुरु हो गई है औऱ जांच के बाद सच सामने आ ही जायेगा।



