Uttar Pradesh crime: बाबा साहब का गाना बजने पर दलित परिवार के साथ मारपीट, पुलिस ने मोर्चा संभालकर करवाई शादी

Bullies Attack on Dalit Baarat, Sambhal news
Source: Google

Uttar Pradesh crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां दलित लड़की की शादी में बाबा साहब का गाना क्या बजा, जातिवादियों को ये इतना अपमानजनक लगा कि उन लोगो ने बारात पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बरात में नाच रहे लोगो को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया।

और पढ़े: बाबा साहब की पत्नी पर ‘हत्या’ का आरोप और नेहरू की जांच, क्या यह कोई गहरी राजनीतिक कूटनीति थी?

दलित लड़की की बारात में हंगामा

दरअसल, यह घटना संभल (Sambhal)  के बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग गांव (Allipur Bujurg Village) की है, पीड़ित तेजपाल ने पुलिस को तहरीर दी कि 29 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी के दौरान जब बारात अकबरपुर चितौरी गांव में 05:30 बजे पहुंची तभी पोस्ट ऑफिस के मोड़ से गुजर रही थी। तो डीजे पर बाबा साहब के गाने बजा कर बाराती डांस कर रहे थे लेकिन गांव के कुछ जातिवादी अन्तंकी रामबहादुर पुत्र पाती, अजय पुत्र खेमपाल, अमन पुत्र सुभाष, बबलू पुत्र दीनू और प्रेमपाल पुत्र जगतपाल ने विरोध किया और जातिसूचक शब्द कहकर बारातियों पर हमला कर दिया।

इस हमले में करीब 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। दूसरी और इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है जिसमे कई लोग छत पर लाठी डंडे लेकर खड़े थे। वही मौके मारपीट की खबर सुनकर पीड़ित तेजपाल ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी.. औऱ मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तब मामले को शांत करा कर अपनी निगरानी में ही शादी संपन्न कराई थी। साथ ही अगली सुबह बारात को विदा किया गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े: Odisha News: जमानत की ये कैसी शर्त? पुलिस स्टेशन में लगाओ झाड़ू, कोर्ट के आदेश पर मचा भारी बवाल

आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यवाहक थाना प्रभारी रोशन सिंह के बताया पुलिस दल की सुरक्षा में शादी शांति के साथ संपन्न हो चुकी है, और आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है..इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। हैरानी की बात है कि दलित चाहे कुछ भी करें, जातिवादी आतंकी कैसे उन्हें प्रताड़ित करनेक तरीका खोज ही लेते है। आखिर ऐसा क्या किया जायें कि इनके अंदर कानून का खौफ हो..और दलितो का उत्पीड़न रूके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *