Karnataka news: उत्पीड़न से तंग आकर दलित नाबालिग ने दी जान,आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

Dalit Girl Suicide case, Rajasthan Crime
Source: Google

Karnataka news: हाल ही में कर्नाटक के धारवाड़ से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहाँ रोज़ाना परेशान किए जाने से तंग आकर एक दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली; इतना ही नहीं, एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

और पढ़े:Uttarakhand news: कैसा है हमारा समाज? सवर्ण लड़की से इश्क की कीमत दलित युवक ने नाखून और पैरों में कीलें खाकर चुकाई

लव जिहाद से तंग आकर दलित बच्ची ने की खुदकुशी

आखिरकार, दलितों को न्याय कब मिलेगा? उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार कब खत्म होंगे? दलितों के ख़िलाफ़ अत्याचार की ख़बरें रोज़ाना सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ (Dharwad) से है, जहां मुस्लिम  लड़के द्वारा रोज रोज की छेड़छाड़, और प्रताड़ना से तंग आकर एक नाबालिग दलित बच्ची ने खुदकुशी कर ली.. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई और पुलिस अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ये मामला धारवाड़ जिले के  गराग पुलिस स्टेशन  क्षेत्र का है। दरअसल दलित बच्ची ने पिछले महीने 8 मई को ही तब आत्महत्या कर ली जब आरोपी नईम बेग ने उसका बुर्का पहने हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी।

मुसलमान युवक ने प्रेम जाल में फंसा रखा था

पीड़िता लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आ गई थी, और पिक्चर के सामने आने के बाद उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली.. मृतका के माता पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी बेटी को नईम बेग नाम के एक शख्स ने अपने प्रेम जाल में फसा रखा था, वो उसे इस्लाम धर्म के अनुसार रहने के लिए दवाब देता था, इसी दैरान वो लड़की को बुर्का पहना कर कहीं ले गया था, जहां लड़की के माता पिता ने उसे पहचान लिया था, जिसके बाद उन्होंने सलाह दी थी कि वो नईम बेग से दूर रहे। लड़की ने उनकी बात भी मान ली थी, लेकिन आरोपी लगातार उसे तंग कर रहा था।

और पढ़े: Hapur में दहेज की बलि चढ़ी दलित बेटी, न्याय के लिए रो-रोकर योगी सरकार से गुहार लगा रही मां!

अभी तक पुलिस ने नहीं कोई कार्यवाई

जिससे उसे बदनाम होने का डर सताने लगा.. और जब तस्वीर वायरल हुई तो उसने लव जिहाद होने के डर से आत्महत्या कर ली। करीब एक महीना हो गया है लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं की है, और न ही युवक के खिलाफ कोई एक्शन लिया है जैसे खुद पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। अब पीड़ित परिवार ने दलित संगठन से मदद की गुहार लगाई है, अब देखना ये होगा कि क्या दलित संगठन के आगे आने के बाद पुलिस नींद से जागेगी.. और आखिर कब तक दलित बच्चियों की लव जिहाद के नाम पर बलि दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *