Hapur में दहेज की बलि चढ़ी दलित बेटी, न्याय के लिए रो-रोकर योगी सरकार से गुहार लगा रही मां!

Dalit Women Died, Moradabad
Source: Google

Hapur Crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज के विवाद को लेकर एक दलित महिला की हत्या कर दी गई। पीड़िता का परिवार गहरे सदमे में है और उसकी माँ योगी सरकार से लगातार न्याय की मांग कर रही है; वहीं, पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़े: Uttarakhand Crime: टिहरी में ऑनर किलिंग का मामला, प्रेम प्रसंग में दलित युवक को उतारा मौत के घाट

देहज के लिए दलित महिला की हत्या

पिछले कुछ दिनों में, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से दहेज से संबंधित हत्याओं की कई रिपोर्टें सामने आई हैं; कुछ मामलों में, महिलाओं की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि अन्य में, दहेज संबंधी विवादों के कारण उन्हें जिंदा जला दिया गया या बिजली का झटका देकर मार दिया गया। ये घटनाएँ अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थीं कि हापुड़ के गिरधारी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आ गया। दरअसल हापुड़ के जसरूप नगर में हैं ठीक 1 महीने पहले सोनम नाम की लड़की का शादी होती है और ठीक एक महीने बाद उसकी मौत हो जाती है।

परिजनों का आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही ससुराल पक्ष का कहना है कि करंट लगने के कारण मौत हुई है। लेकिन मृतका के पिता ने बताया मैं पहले ही अच्छा खासा दहेज दे चुका था। उन्होंने मेरी बेटी को मार डाला।

और पढ़े: Bijnor Crime: डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर दलित महिला के साथ किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात

ससुराल वालों ने फोन किया सोनम हॉस्पिटल में एडमिट

दरअसल, दोपहर का समय था…23 साल की नवविवाहिता सोनम ने रोते हुए अपनी बहन को फोन किया और कहा— मुझे घबराहट हो रही है, ये लोग मेरे साथ कुछ गलत कर सकते हैं, मुझे जल्दी आकर ले जाओ…लेकिन मायके वाले कुछ समझ पाते और वहाँ पहुँचते, उससे पहले ही खबर आई कि सोनम अब इस दुनिया में नहीं रही, शादी के महज 30 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि एक हंसती-खेलती लड़की इस दुनिया को छोड़कर चली गई। सोनम का भाई जब ससुराल पहुंचा, तो पैरों तले जमीन खिसक गई, ससुराल वालों ने कहा था कि सोनम अस्पताल में भर्ती है।

जब भाई अस्पताल पहुंचा तो वहां कोई नहीं था, और जब वो सोनम के ससुराल पहुंचा, तो उसकी मुलाकात उसकी हसती खेलती बहन से नहीं बल्कि उसके शव से हुई। बता दें, सोनम की शादी 6 मई 2026 को आकाश नाम के युवक के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी, आरोप है कि पति आकाश और ससुराल वाले लगातार सोनम पर मायके से एक ‘बुलेट बाइक और ‘सोने की चेन’ लाने का दबाव बना रहे थे, दहेज के तानों और प्रताड़ना से तंग आकर सोनम अंदर ही अंदर टूट चुकी थी।

ससुराल पक्ष का दावा है कि सोनम की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन मायके वालों का कहना है कि यह हत्या है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौत का कारण साफ होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इसके अलवा आपको बता दें, हमारे देश में हर दिन न जाने कितनी बेटियां अपनी जिंदगी से हाथ धो रही हैं, जब तक ऐसी दरिंदगी करने वालों को सख्त और तुरंत सजा नहीं मिलेगी जो दूसरों की रूह कंपा दे, तब तक यह सिलसिला नहीं थमेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *