Tamil Nadu news: हाल ही में, कांग्रेस पार्षद प्रसोब एम. वलसन के शर्मनाक आचरण को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें एक दलित महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक हमले के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं दलित महिला को जातिसूचक शब्द से भी अपमानित किया गया। जिसके बाद इस संबंध में पीड़िता ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है ।
दलित महिला के साथ यौन उत्पीड़न
दलितों के साथ धोखाधड़ी और यौन शोषण की अनगिनत रिपोर्टें हर रोज़ सामने आती हैं। लेकिन क्या हो तब जब ये काम कांग्रेस के नेता ही करने लगे तो जी हाँ तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पलक्कड़ (Palakkad) से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक कांग्रेस नेता पर दलित महिला (Dalit Woman) के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आने के बाद राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, पालक्काड नगर निगम की एक दलित महिला ने कांग्रेस के स्थानिये नेता और पार्षद प्रसॉब एम वलसन ( Prasob M Valsan Congress Councillor) पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर वलसन ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है।
जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की
इतना ही नहीं उसे कई बार धमकाया गया और जबरन एक होटल के कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट करने के और प्रयास किए गए। वही बार-बार यौन उत्पीड़न होने के कारण उसे डर था कि कहीं उसे आगे जाकर जान से न मार दिया जाये इसलिए सबूत के तौर पर उसने एक वीडियो भी बनाया था। पीड़िता इस दौरान गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की। जिसके कारण पीड़िता ने आखिरकार स्थनीय थाने जाकर पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: 2027 का मिशन दलित एकजुटता के साथ चंद्रशेखर आजाद को सीएम बनाने की तैयारी
आरोपी वलसन फिलहाल फरार
वही मौके पर मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरु कर दी है तो वहीं आरोपी वलसन फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस ने भी उसे निष्कासित कर दिया है। अब देखना ये होगा कि क्या एक नेता होते हुए भी आरोपी को सजा मिलती है..या पावर के दवाब में पुलिस झुक जायेगी। वही इस बात ने एक बार फिर सरकार पर सवाल खड़े कर दिए आखिर कब दलित महिलाये सुरक्षित होंगी।



