MP news: हाल ही में नीमच से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जहाँ स्थानीय दबंगों द्वारा किए गए अत्याचार एक बार फिर उजागर हुए हैं। इन दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में आग लगा दी; वहीं, उनकी बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जो पिछले 10 दिनों से लापता है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सीएम मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है।
और पढ़े: MP Crime: कटनी में दलित बारातियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, डीजे बजाने को लेकर हुई थी कहासुनी
दलित परिवार के घर में लगाई आग
मध्य प्रदेश के नीमच से खबर है। ये राज्य दलितों और पिछड़ो के लिए एक ऐसा नरक बनता जा रहा है, जहां कोई दलित सुरक्षित नहीं है, न्याय की बात तो छोड़ ही दिजिये.. जी हाँ, ताजा मामला नीमच (Neemuch) के बघाना पुलिस थाना क्षेत्र (Baghana Police Station Area) के जयसिंह पूरा गांव की है, जहां गोपाल जाटव की बेटी पिछले 10 दिनो से लापता है, लेकिन जब वो पुलिस कंप्लेन करने गए तो उल्टा पुलिस वालों ने गोपाल जाटव पर ही झूठे आरोप लगा कर गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
गोपाल जाटव की पत्नी औऱ उनकी दूसरी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है। जिसमें वो सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से गुहार लगा रहे है कि पहले से उनकी बेटी लापता है उसे खोजने के बजाय उन लोगो के घर के मुखिया को ही गिरफ्तार कर लिया। ऊपर से वो लोग उनका घर तोड़ने पहुंच घए थे, लेकिन जब वो उसमे सफल नहीं हो सके तो सरपंच, सचिव और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत ने उनके घरों में आग लगा दी।
प्रशासनिक दमन, घर तोड़ नहीं पाए तो आग के हवाले कर दिया, नीमच में प्रशासन नहीं, अत्याचारियों का राज चल रहा है! सरपंच, सचिव और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से एक गरीब दलित परिवार को पहले प्रताड़ित किया गया और अब उनके घर में आग लगा दी गई, ये कानून नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी है।… pic.twitter.com/bQUcsm99ZG
— Sunil Astay (@SunilAstay) April 22, 2026
जिससे चारो तरफ केवल चीख पुकार मची है। इस मुद्दे पर भीम आर्मी ने भी दलित परिवार की मदद के लिए आगे आकर नीमच अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए है। अब देखना ये होगा कि क्या ये चीख पुकार सीएम के कानो तक पहुंचेगी.. और आखिर क्या दलित परार को न्याय मिल सकेगा।



