Rohini Ghavari Statement: हाल ही में चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ से जुड़ी एक ख़बर सामने आई है, जिसमें उनकी पूर्व-प्रेमिका को एक बार फिर ‘X’ (ट्विटर) पर उनके बारे में टिप्पणियाँ करते देखा गया। इस बार तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दीं और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वे “अपनी औकात में रहें”—वरना वह उन्हें बर्बाद कर देंगी। उनका यह बयान इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
एक तरफ, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद संसद में दलितों के कल्याण के लिए आवाज़ उठाते और उनके अधिकारों के लिए लड़ते नज़र आते हैं; वहीं दूसरी तरफ, अपनी पूर्व प्रेमिका रोहिणी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर वे चुप्पी साधे हुए दिखाई देते हैं। एक बार फिर उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद रावण को लेकर बयान दिया है, एक तरफ उन्होंने अमेरिका में दलितों के लिए लड़ाई को और तेज करने की घोषणा की है।
उन्होंने संदेश दिया कि दलित जब तक एकजुट होकर नहीं लड़ेंगे तब तक उत्पीड़न नहीं रूकेगा.. एक तरफ आजाद दलितों के लिए एक नए मसीहा बन रहे है तो वहीं उनकी कथित एक्स प्रेमिका रोहिणी घावरी ने उन्हें बदनाम करने के लिए बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है घावरी ने बिना नाम लिये आजाद के बारे में अपत्तिजनक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वीडियो कॉल पर सेक्स करने वाले नेता की राजनीति का अंतिम संस्कार बहुत जल्द होने वाला है.. ऐसे हवसी दरिंदे की जगह संसद में नहीं बल्कि जेल में है।
वीडियो कॉल पर सेक्स करने वाले नेता की राजनीति का अंतिम संस्कार बहुत जल्द होने वाला है !!
ऐसे हवसी दरिंदे की जगह संसद में नहीं बल्कि जेल में है !!अपनी औक़ात में रह अच्छा होगा !!
— Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) April 30, 2026
घावरी ने आजाद को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
इतना ही नहीं उन्होंने आजाद को औकात में रहने की सलाह दी है.. हैरानी की बात है कि घावरी ने आजाद को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन आजाद ने एक बार भी पलट कर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं घावरी के आरोपो को लेकर अब बहुजन समाज उन्हें ही घेरने लगा है.. देखना ये होगा कि क्या इन आरोपो से आजादी की राजनीतिक छवि पर कोई असर पड़ेगा। वैसे आपको क्या लगता है रोहिणी घावरी की ये बातें कितनी सच होंगी ।



