Top 5 Dalit news: कहीं दलित छात्रों के लिए विदेश शिक्षा का मौका, तो कहीं अत्याचार की दर्दनाक घटनाएँ

Caste discrimation, Top 5 Dalits new
Source: Google

Top 5 Dalit news: किसी को हराने का दो ही तरीका है, या तो खुद को अपने प्रतिद्वंद्वी से मजबूत कर लो, या अपने प्रतिद्वंद्वी को इतना कमजोर कर दो कि वो आपको टक्कर देने लायक ही न रहे। कुछ ऐसा ही हो रहा है अभी मजबूत होते बहुजन समाज के साथ। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाले घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो एक तरफ गवाह है दलित समाज की मजबूती का तो वहीं दूसरी तरफ जातिवादियों के बीच मची खलबली मचाने का।

भीम आर्मी में पड़ने लगी है फूट

1,दलितों से जुड़ा पहला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, जिनकी बढ़ती लोकप्रियता शायद उनके ही कुछ लोगों का भा नहीं रही है। एक बार फिर से भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने फेसबुक पोस्ट में आजाद को घेरा है। इससे पहले आजाद को दगाबाज कहने वाला वीडियो वायरल हुआ था फिर, उस वीडियो को एआई से निर्मित कहा गया वहीं अब विनय रत्न ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने आजाद को लेकर जो कुछ भी कहा है वो अब कुछ सच है।

हैरानी की बात है एक तरफ विनय रतन आजाद पर संगीन आरोप लगा रहे है तो वहीं चंद्र शेखर आजाद मंचों पर विनय रतन की तारीफे कर रहे है। खुद आजाद ने कहा कि अगर विनय रतन का साथ न होता तो ये लड़ाई इतनी दूर तक नहीं जा पाती। ऐसा लगता है जैसे दोनों नेताओं के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है, लेकिन अब देखना ये होगा कि कहीं ऐसा न हो कि चुनाव आते आते पार्टी में फूट पड़ जाए। अब कैसे संभालेंगे आजाद अपनी पार्टी के आंतरिक कलह को, ये देखने वाली बात होगी।

यूपी के फतेहपुर में दलित किशोरी से छेड़छाड़

2, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से है, जहां एक युवक ने दलित किशोरी को दिन दहाड़े उसके ही घर में घुस कर छेड़खानी करने की कोशिश की, और जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गया। ये घटना फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी कि वो अपने घर में सो रही थी लेकिन आधी रात को गांव का ही छोटू पटेल उसके घर में घुस कर उसके साथ अश्लील हरकते करने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता को गालियां देंते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही आरोपी के पुराने गुनाहो के बारे में भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर से लेकिन जल्द ही वो पुलिस के गिरफ्त में होगा। हैरानी की बात है कि यूपी में अपराधियों के हौसले आखिर इतने बुलंद क्यों है कि वो घरों में घुस कर अपराध कर रहे है। कहां है कानून और कहां है प्रशासन।

बिहार में दलित छात्रों के लिए बड़ी सौगात

3, दलितों से जुड़ा अगला मामला बिहार से है, जहां ऐसा लगता है दलित छात्रों के वाकई में दिन फिरने वाले है। बिहार सरकार ने दलित छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए करीब 123 दलित बच्चों को विदेश भेजकर पढ़ाई करने की प्लानिंग की है। इसकी जानकारी अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि नेशनल ओवरसीज छात्रवृति योजना के तहत पीजी और पीएचडी का कोर्स करने वाले दलित छात्रों को सरकार के खर्चे पर विदेश भेजा जा रहा है। योजना के तहत हर छात्र पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी के साथ दलित छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिहार के सभी प्रखंडों में अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोलने की प्लैनिंग तेजी से शुरू कर दिया गया है। दलित छात्रों के लिए इस तरह की योजनाओं से इनका हौसला बढ़ेगा। साथ ही दलित समाज के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना ये होगा कि सरकार की इस प्लानिंग से क्या बिहार में दलित दूसरी जाति की बराबरी कर पाएंगे।

पंजाब के मानसा में पुरानी रंजिश के चलते दलित को पीटा

4, दलितों से जुड़ा अगला मामला पंजाब के मानसा से है, जहां किसी पुरानी रंजिश के चलते जातिवादी आतंकियों ने भट्ठे से मजदूरी करके लौट रहे एक दलित युवक बूटा सिंह को घेरकर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उनके दोनों हाथों की हड्डी टूट गई। ये मामला मानसा जिले के बुर्ज ढिल्लवां गांव का है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके बच्चे के साथ ये घटना 31 मई को ही घटित हुई थी, पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, वहीं पीड़ित के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है, जिसके बाद उन्होंने दलित संगठनों से मदद की गुहार लगायी।

अब इस मुद्दे पर दलित संगठन समेत मजदूर संगठन के नेता भगवंत सिंह समाओ ने भी पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाया है। मामले को बढ़ता देख अब पुलिस के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने सफाई दी है कि पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर चुकी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं दलित संगठन ने भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वो एक बड़ा आंदोलन करेंगे। अब देखना ये होगा कि क्या बिना आंदोलन के पीड़ित दलित को न्याय मिल पाएगा।

यूपी के बाराबंकी में दलित युवक की पीट पीट कर हत्या

5, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से है, जहां एक दलित युवक को दबंगों से साइड मांगना बेहद भारी पड़ा। ये मामला बाराबंकी जिले के माती थाना क्षेत्र के आजाद नगर मीरपुर गांव का है। मृतक दलित युवक दुर्गेश रावत निजी विद्युतकर्मी के तौर पर पिछले 18 सालों से काम करता था। पिता की मृत्यु के बाद वो अकेला घर में कमाने वाला था। पीड़ित परिवार ने बताया कि उसे रात को जानकारी मिली थी कि हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई है जिसे ठीक करने के लिए वो देर रात निकल गया था।

लेकिन आजाद नगर के पास एक डीजे बजने के कारण रास्ता रोक दिया गया था। दुर्गेश ने उन लोगों से केवल रास्ता देने को कहा था लेकिन उन लोगों को ये इतना अपमानजनक लगा कि सभी ने लाठी डंडो से दुर्गेश को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार को भी इसकी जानकारी रात को 2 बजे लगी जिसके बाद घर में हाहाकार मच गया। वहीं माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *