Uttarakhand Crime: टिहरी में ऑनर किलिंग का मामला, प्रेम प्रसंग में दलित युवक को उतारा मौत के घाट

Uttarakhand Crime, Dalit youth Murder
Source: Google

Uttarakhand Crime: हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक दिल दहलाने खबर सामने आई है, जहां एक दलित युवक को उच्च जाति की लड़की से प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपियों ने युवक को धोखे से बुलाया, बेरहमी से पीटा और फिर उसे अधमरा कर दिया। मौके पर मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टिहरी गढ़वाल में फिर से ऑनर किलिंग

उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) से एक खबर है जहां एक दलित लड़के को सवर्ण लड़की से प्यार करो इतना भारी पड़ा कि उसकी कीमत उसने अपनी जान देकर दिखाएं। ऑनर किलिंग का ये मामला टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर (Pratapnagar) के खोलगढ़ गांव का है। 18 वर्षीय दलित युवक मृतक केतन लाल के पिता ने बताया कि वो देवल गांव के रहने वाले है। उनका बेटा केतन जीआइसी थापला (GIC Thapla) में 12वी का छात्र था।

Also Read: क्या है ब्रह्मजाल सूत्र? बुद्ध ने बताया दुखों से मुक्ति का वास्तविक मार्ग – The Long Buddha Shortened

झांसा देकर युवक को मिलने बुलाया

करीब 6 महीने पहले केतन की खोलागढ़ गांव (Kholagarh Village) की एक उच्च जाति की नाबालिग लड़की से दोस्ती हो गई थी, और दोनो फोन पर बातें किया करते थे, लेकिन इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई और उन लोगो ने रविवार रात (8 जून 2026) रात को 11 बजे के बाद केतन को लड़की के फोन से मिलने का झांसा देकर बुलाया था। जब केतन औऱ उसका एक दोस्त दिवाकर डिमरी वहां पहुंचे तो लड़की के परिवार वालों ने दोनो पर हमला कर दिया और लड़की के सामने ही दोनो को मार मार कर अधमरा कर दिया।

Also Read: दलितों पर अत्याचार से लेकर संघर्ष की जीत तक, पढ़िए पिछले 24 घंटे की Top 5 Dalit news

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

वहीं घटना की जानकारी केतन के पिता को सुबह हुई जब लड़की के किसी परिजन ने केतन के फोन से उन्हें कॉल कर के बेटे को ले जाने को कहा। पिता ने दोनो लड़को को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन केतन की जब तक मौत हो गई थी, वहीं दिवाकर की हालत गंभीर है। पिता की तहरीर जहां उसने बताया कि उसके साथ क्रूरता की गई, जिसमें उसके नाखून खींचना और पैरों में कीलें ठोकना शामिल था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबगांव पुलिस स्टेशन (Lambgaon Police Station) के ऑफिसर-इन-चार्ज शिवराम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी यशवीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा, घटना के बाद, उत्तराखंड सरकार ने मृतक युवक के परिवार को ₹8 लाख (₹800,000) का मुआवजा देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *