Unnao Crime news: गिरवी रखी जमीन छुड़ाने जा रहे युवक पर हमला कर लुटे, 36 हजार रुपए

Unnao Latest news, Dalit Youth Robbed
Source: Google

Unnao Crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई। एक दलित युवक अपनी ज़मीन छुड़ाने के लिए कुछ पैसे लेकर जा रहा था, तभी गांव के दबंगों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं, उसके साथ मारपीट की और उससे पैसे छीन लिए। फिर वे उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इतना ही नहीं पुलिस ने भी इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Also Read: राजगढ़ में नाई समाज के लोगो ने दलितों के बाल काटने से किया इंकार ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मारपीट करके दलित युवक से छीने हजारों रुपए

उत्तर प्रदेश (UP) के उन्नाव (Unnao) से खबर है, जहां दलितों के मामूली बात पर मारपीट, उन्हें अपमानित करना, उनकी मेहनत की कमाई को मार लेना काफी आम हो गया है. दरअसल, यह मामला उन्नाव (Unnao) के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र (Bangarmau Kotwali area) का है। पीड़ित अजय ने बताया कि वो अपनी गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने के लिए 36 हजार रुपए लेकर दूसरे गांव जा रहा था, लेकिन रास्ते में उस पर दो युवको ने हमला कर दिया। आपको बता दें, अजय एक गरीब परिवार से है और वह इस पैसे का इस्तेमाल अपनी गिरवी रखी ज़मीन को छुड़ाने के लिए करने वाला था।

Also Read: भारत का महायान बनाम चीन का महायान, क्या शी जिनपिंग के देश में बदल गई है बुद्ध की परिभाषा? – Mahayana Buddhism

जान से मारने की धमकी

उन दोनो ने अजय को जातिसूचक गालिंयां देते हुए मारपीट शुरु कर दी.. इतना ही नहीं उसके 36 हजार रुपए भी लूट लिये.. हैरानी की बात है कि घटना के बाद जब अजय क परिजनो ने जब आरोपी लड़को के परिवार वालो से बात करने की कोशिश की तो उन लोगो ने भी उन्हें धमकी दी। अजय ने बताया कि आरोपियो ने उसे धमकी दी है कि वो उन्हें जहां मिलेगा वहीं मार देंगे।

इसके बाद जब अजय ने लोकल थाना मुरादाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत की, तो पुलिस ने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बजाय, वे अजय पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, अजय यह मानने को तैयार नहीं है। उसने मांग की है कि उसके पैसे वापस किए जाएं और भविष्य में उसके साथ ऐसी घटना न हो। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों को देखते हुए पुलिस का रुख देखना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *