दलितों के आजाद का बड़ा दांव, अमेरिका से लौटकर शुरू होगा 403 विधानसभाओं का महाभियान

Chandrashekhar Azad, Women Reservation, Top 5 Dalit news in Hindi
Source: Google

ChandraShekhar Azad: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में दलित पॉलिटिक्स ज़ोरों पर है। हर बड़ी पार्टी आने वाले चुनाव की तैयारी में लगी हुई है, कुछ बड़े-बड़े वादे कर रही हैं, तो कुछ रैलियों के ज़रिए दलितों को संबोधित कर रही हैं। इस बीच, भीम आर्मी के चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद (Bhim Army chief Chandrashekhar Azad) की लीडरशिप वाली आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने ऐलान किया है कि वह राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंद्रशेखर के बयान से राजनीतिक हलकों में काफी हंगामा मच गया है।

Also Read: Unnao Crime news: गिरवी रखी जमीन छुड़ाने जा रहे युवक पर हमला कर लुटे, 36 हजार रुपए

चंद्रशेखर विपक्षियों को देंगे टक्कर

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद अक्सर दलितों के अधिकारों के लिए लड़ते हुए देखे जाते हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका में रहते हुए उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई थी।वही चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक बार विपक्षियों के सामने ऐलान कर दिया है कि इस बार सालों से सताये यूपी के दलित और पिछड़ो के साथ पूरा न्याय होगा।

यूपी के 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों (assembly elections) से पहले आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party)ने ऐलान कर दिया है कि 2 जून से उत्तर प्रदेश (UP) की सभी 403 विधानसभा सीटों पर आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन यात्रा (satta parivartan yaatra) शुरु की जायेगी।

Also Read: BNS Section 353: अब अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी, सोशल मीडिया पर ‘फेक न्यूज’ पर होगी जेल

चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान दलितों को मिलेगा न्याय

आसपा के इस ऐलान से ये भी साफ हो गया है कि इस बार आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। वैसे ही आजाद की बढ़ती लोकप्रियता औऱ उनके एक्शन मोड के कारण वो वैसे ही काफी सुर्खियों में है, ऐसे में आजाद का यूपी के कोने कोने में यात्रा करना.. इशारा है कि वो दलित और पिछड़े समाज के किसी भी जाति या समुदाय को नहीं छोड़ने वाले है।

ऐसे में देखना ये होगा कि 2027 के चुनाव के नजीतो में आसपा किस मजबूत स्थिति में नजर आयेगा.. और वो अकेले कितने लोगो को समीकरण बिगाड़ सकती है। वैसे आपको क्या लगता है कि क्या आसपा यूपी में इतिहास रचने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *